jhankar
ब्रेकिंग
चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च किसान बोले- मंडी में 800 रु. तक गिरे भाव, समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू हो

Sirali न्यूज: वार्ड नंबर दो में पानी की समस्या, नल जल योजना के तहत दिये गये नल कनेक्शन में नही मिलता पर्याप्त पानी, वार्ड वासियों ने कई बार की शिकायत।

सिराली। नगर परिषद सिराली के वार्ड क्रमांक 02 राधाकृष्ण वार्ड सिराली / मेघनाथ चौक में रहवासी पीने के पानी के लिए जूझ रहे है। पूर्व ग्राम पंचायत सिराली द्वारा नल-जल योजना के तहत नल कनेक्शन दिये गये है जिसमें लगभग 2-3 वर्ष से पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है । वर्तमान में पिछले एक साल से वार्ड के रहवासी नगर परिषद सिराली को कई बार लिखित शिकायत कर चुके। वार्ड वासियों का कहना है की सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की लेकिन अधिकारियो द्वारा झूठा आश्वासन देकर शिकायत उठवा ली। आज भी मोहल्ले के लोग पीने के पानी के लिए परेशान है। वार्ड वासियों ने कहा की अगर दो दिनों में हमारी समस्या का समाधान नहीं होता है तो हम आंदोलन करेगे।