jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत वार्ड 9 के सदस्य के लिए आज वोटिंग - 50 केंद्रों पर 25427 मतदाता करेंगे फैसला राशन विक्रेताओं ने सरकार को दी चेतावनी, 1 अक्टूबर से 7 दिवसीय आंदोलन की तैयारी पटवारियों की पदोन्नति में 50 वर्ष की आयु सीमा समाप्त करने की मांग, पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन नेपाल में बड़ा हादसा - पहाड़ टूटकर काली गंडकी नदी में गिरा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्री जिनवाणी पाल्की शोभायात्रा श्राद्ध पक्ष में अनूठी पहल: हिंडोलनाथ बाबा की पहाड़ी पर रोपे 101 पौधे जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित

Breking News : सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचुरा ने महिला को होटल बुलाकर छेड़छाड़ की कोशिश का आरोप लगाते कलेक्टर से शिकायत

राजधानी में आबकारी विभाग मे पदस्थ सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचुरा का सामने आया है । महिला ने छेड़छाड़ की कोशिश का आरोप लगाते कलेक्टर से की शिकायत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। अधिकारियों द्वारा अपने अधीनस्थ महिला कर्मचारियों के प्रति प्रेम अश्लील हरकतों के मामले कम नही हैं। बड़े अधिकारी अपने अंडर में काम करने वाली महिलाओ का शोषण करने के मामले सामने आते ही रहते हैं ऐसा ही एक मामला राजधानी में आबकारी विभाग मे पदस्थ सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचुरा का सामने आया है जिसकी शिकायत कलेेक्टर तक जा पहुंची है।

 मेरी शिकायत करने से कुछ नही होगा

- Install Android App -

विभाग की महिला उप निरीक्षक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में बताया कि रायचुरा ने एक प्रतिष्ठित होटल में बुलाया। जब मैं वहां पहुंची तो वह अर्धनग्न हालत में बैठे हुए थे। छेड़छाड़ की कोशिश की जिससे मैं बहुत डर गई।उस दौरान उसने कहा कि विभाग की अधिकतर महिला मेरी बात मानती है। मेरी प्रशासन में बहुत पकड़ है। मेरे विरुद्ध कोई कार्यवाही नही होती है। मेरी शिकायत करने से कुछ नही होगा। तुम्हारा प्रभार छीनकर दूर के जिलों में स्थानांतरण करवा दूंगा।

कलेक्टर से की शिकायत

इस मामले की शिकायत महिला द्वारा कलेक्टर और विभाग के आयुक्त को कर दी गई हैं। इस मामले में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम का कहना है कि जिस नाम से महिला की शिकायत आई इस नाम की महिला उस कार्यालय में नही है फिर भी मामला परिवार समिति को दिया है।