jhankar
ब्रेकिंग
ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

खंडवा : स्कूलों की अनिमितताओ की रोक के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को दिया ज्ञापन।

खंडवा : सद्भावना मंच द्वारा गत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी पी एस सोलंकी को ज्ञापन देते हुए मांग की है जिले में कुछ स्कूलों द्वारा की जा रही ज्यादती के विरुद्ध कार्रवाई की जाना चाहिए। माध्यमिक शिक्षा मंडल के अलावा प्राइवेट में उन पुस्तकों को छाप कर विक्रय करना। मनमाने तरीके से स्कूलों की ड्रेस बदल देना। निर्धारित दुकानों से ही ड्रेस एवं पुस्तक लेने के लिए बाध्य करना। अधिक फीस लेना। स्कूलों में पालक परामर्श समितियो का गठन नही करना, के अलावा और भी अनिमितताये है जिसे आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र दूर किया जाना आवश्यक है। प्राइवेट स्कूलों की जांच पड़ताल सही ढंग से नहीं होती है खानापूर्ति की जाती है।जिला शिक्षा अधिकारी ने शीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया उन्होंने बताया सभी स्कूलों को निर्देशित कर जल्दी ही पालक परामर्श समितियां गठन करने का आदेश निकाला जाएगा। इस अवसर पर मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन, उपाध्यक्ष आनंद तोमर, देवेंद्र जैन, गणेश भावसार, ओम पिल्ले, राजेश पोरपंथ, राधेश्याम शाक्य, एन के दवे, सुभाष मीणा, अर्जुन बुंदेला आदि मौजूद थे।