हरदा : न. पा. सीएमओ का भ्रष्टाचार फिर आया सामने कृषि मंडी के बाद सरकारी हॉस्पिटल के सफाई ठेकेदार का कचरा उठा रहे हैं नपा कर्मी – अमर रोचलानी
हरदा : नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने नगर पालिका अधिकारी के ऊपर पूर्व में कृषि मंडी को लेकर गंभीर आरोप लगाकर कलेक्टर को पत्र लिखकर की थी शिकायत नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने बताया की हरदा की आदर्श कृषि मंडी के सफाई ठेकेदार के बाद सरकारी हॉस्पिटल के ठेकेदार का भी कचरा नपा के कर्मचारियों से सीएमओ उठवा रहे हैं।
इन ठेकेदारों को हर महीने लाखों रुपए क़ृषि मंडी हो या सरकारी हॉस्पिटल से सफाई के नाम पर मिलता है । फिर सीएमओ कमलेश पाटीदार द्वारा क्यों कृषि मंडी और हॉस्पिटल का कचरा नपा कर्मचारियों से उठवाया जा रहा हैं । नेता प्रतिपक्ष श्री रोचलानी ने कहा की मंडी परिसर हो या सरकारी हॉस्पिटल में रोजाना सफाई करना एवं निकलने वाले कचरे को इकट्ठा कर ट्राली से ट्रचिंग ग्राउंड तक पहुंचाना ठेकेदार की जवाबदारी है किंतु ठेकेदार नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार से सेटिंग कर कचरा नपा कर्मियों से उठवाते है। रोजाना नपा के कर्मचारी ट्रालियों में कचरा भरवाकर अजनाल नदी किनारे ग्राउंड पर फिंकवाया जा रहा है ।
जिसमें आने वाला संपूर्ण खर्चा न पा को उठाना पड़ रहा है। हॉस्पिटल का कचरा उठाने के बदले में ठेकेदार द्वारा कितनी राशि किसको दी जा रही है इसमें कौन भ्रष्टाचार कर कौन-कौन लिप्त है इसकी संपूर्ण जांच होना अति आवश्यक है।
नगर पालिका सीएमओ पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर नगर पालिका सीएमओ के हौसले बुलंद हैं । आऐ दिन हो रही शिकायत फिर भी किसी का डर नहीं नपा को पहुंचा रहे हैं । लाखों का नुकसान जवाबदार खामोश आखिर क्या मजबूरी है। जो सीएमओ पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही आखिर प्रशासन किसके दबाव में काम कर रहा है। ये सवाल आमजन में चर्चा का विषय बने हुए है।
इनका कहना है।
अस्पताल में ठेका भोपाल की एक कंपनी को दिया है। हरदा नपा के कर्मचारी और उनका वाहन सिर्फ सूखा और गिला कचरा उठाने के लिए आते है।
एच. पी. सिंह
सीएमएचओ जिला अस्पताल हरदा

