jhankar
ब्रेकिंग
मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम

Harda News: प्रेक्षकों ने मतगणना स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा हरदा

हरदा : लोकसभा निर्वाचन के लिए मतगणना पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में 4 जून को सुबह से प्रारंभ होगी। मतगणना के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों श्री नागाराजू सी. और श्री शाजी ए. ने सोमवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचकर मतगणना के लिए की जा रही तैयारियो का जायजा लिया। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया तथा अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गोड़ा भी उनके साथ थे। प्रेक्षकों ने इस दौरान मतगणना कक्ष व मीडिया सेंटर भी देखा। इससे पूर्व दोनों प्रेक्षकों ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह से कलेक्ट्रेट मे भेंट कर मतगणना तैयारियों के संबंध में जानकारी ली।