jhankar
ब्रेकिंग
कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश

Harda Big News: पिताजी गए खेत में, मां गई मायके इसी बीच 16 वर्ष की बेटी ने उठाया ऐसा कदम ! लोगों की लग गई भीड़ 

हरदा | जिले में आत्महत्या के लगातार मामले सामने आ रहे है। युवक युवतियों की अगर हम बात करे तो दो चार दिन में किसी न किसी गांव में सुसाइड के मामले सुनने को मिल रहे है।समाज में यह चिंतन का विषय है की नई उम्र के युवा इस और कदम क्यों उठा रहे है।

ऐसा ही एक आत्महत्या का मामला रहटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम टेमागांव में सामने आया एक बेटी ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटी ने फांसी क्यों लगाई। आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी। पूरा परिवार सदमे में है।

- Install Android App -

घटना उस समय हुई जब उसके पिता खेत में गए थे, मां मायके गई हुई थी। वहीं घटना के बाद परिजनों को पीएम के लिए भी काफी परेशान होना पड़ा। टिमरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक के नहीं होने पर एक घंटे इंतजार के बाद जिला अस्पताल भेजा। जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

पुलिस ने बताया टेमागांव निवासी गुंजन पिता योगेश सोलंकी 16 साल ने रविवार दोपहर को अपने घर में फांसी लगा ली है। घटना के समय गुंजन घर में अकेली थी। पिता योगेश खेत पर गए थे, वहीं मां मायके गई थी।

बेटी गुंजन ने इसी साल 10वीं पास की थी।शव को जिला अस्पताल रेफर किया। जहां शाम को पीएम होने के बाद परिजनों को शव सौंपा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।