jhankar
ब्रेकिंग
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिलास्तरीय परिचर्चा प्रतियोगिता में LBS कॉलेज की छात्राओं ने हासिल क... हंडिया : एक ही शासकीय रास्ता, दो विरोधाभासी रिपोर्ट और शिकायतों की लंबी कड़ी: तहसीलदार से 181 और ADM... 12वीं पूरक परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए कॉलेज एडमिशन पोर्टल 7 दिन खोलने की मांग शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

Harda News: कलेक्टर श्री सिंह ने मूंग उपार्जन से जुड़े वेयर हाउसों का निरीक्षण किया, बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर एक शाखा प्रबन्धक को किया निलंबित

हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शुक्रवार को जिले के ग्राम सक्तापुर, सुल्तानपुर, खेड़ा, गांगला के वेयर हाउसों का निरीक्षण कर मूंग उपार्जन के लिये की गई व्यवस्थाएं देखी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने वेयरहाउसों में विद्युत प्रदाय व्यवस्था नियमित रूप से करने के निर्देश विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों को दिये। उन्होने इस दौरान उपार्जन केन्द्रों पर तौल कांटों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने किसानों से चर्चा कर उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। ग्राम गांगला में अधिरा वेयर हाउस के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने एरोज सीड्स बायोटेक फार्मा प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड हरदा के संस्था प्रमुख को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। ग्राम खेड़ा के वेयर हाउस के निरीक्षण के दौरान उन्होने बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर शाखा प्रबन्धक श्री नंदकिशोर बेदी को निलंबित करने के निर्देश दिये।

- Install Android App -

हरदा : धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन सरकार की सद्बुद्धि हेतु सद्बुद्धि यज्ञ किया गया।