ब्रेकिंग
कब से शुरू होगा पितृपक्ष जानिए तिथियां और श्राद्ध करने का समय !  Aaj ka rashifal: आज दिनांक 13 सितंबर 2024 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खातेगांव: हाईवे की हालत खराब होने से गड्डो से बचने के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री ने राह बदली खातेगांव-भेरूदा मार्ग पर नदी में गिरी बेकाबू बोलेरो, चालक ने जैसे तैसे जान बचाई खातेगाव मंडी में सोयाबीन उपज का श्री गणेश, व्यापारी द्वारा बोली लगाकर 5100 का भाव किसान को दिया गया प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह का नगर आगमन पर कांग्रेस... सीपीएम महासच‍िव सीताराम येचुरी का 72 वर्ष की उम्र में निधन,  परिजन ने शव को एम्‍स में दान क‍िया हजारों की संख्या में 13 सितंबर को किसान पहुँचेंगे हरदा मुख्यालय। जिला प्रशासन ने किये पुख्ता इंतज़ाम  सिवनी मालवा: एक ही परिवार के 3 लोगों ने की आत्महत्या :10 साल की बेटी बची ! चार दिन पहले मृतक के बड़... मां के पास सो रही नाबालिग को उठाकर सुनसान में ले जाकर पड़ोसियो ने किया दुष्कर्म! 

Harda news:हरदा विधानसभा के सभी चारों मंडलों की बृहद कार्य समिति की बैठक संपन्न, पूर्व मंत्री कमल पटेल भी हुए शामिल!

हरदा। भारतीय जनता पार्टी जिला हरदा की पूर्व में हुई जिला कार्यसमिति के पश्चात आज हरदा विधानसभा के सभी चारों मंडल की कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई इसमें मुख्य रूप से पूर्व मंत्री कमल पटेल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ उन्होंने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार के विभिन्न हितेषी कार्यक्रमों को कार्यकर्ताओं के माध्यम से जमीन पर उतरने के लिए अब तक मेहनत और प्रयास करना है।

आगामी कार्य योजना पर चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने भी अपने विचार रखें एवं कार्यकर्ताओं को दिए गए दायित्व अनुसार अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए कहा गया ।

 

- Install Android App -

इस अवसर पर जिला महामंत्री देवी सिंह सांखला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत ,प्रियंका दुबे, मंडल अध्यक्ष विनोद गुर्जर ,नवनीत पाराशर संतोष कलम एवं विजय पटेल उपस्थित रहे।

इस कार्य समिति के पश्चात शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर कार्य समिति आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया कार्य समिति में राजनीतिक प्रस्ताव एवं राष्ट्रपति जी के अभिभाषण पर चर्चा की गई एवं सभी कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।समस्त दायित्वान कार्यकर्ता उपस्थित रहे

राजनीतिक प्रस्ताव मंडल अध्यक्ष विजय पटेल ने किया समर्थन जिला मंत्री सूरज बिश्नोई ने किया राष्ट्रपति का अभी भाषण ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ने न्नवनीत पाराशर ने पद कार्यक्रम का आभार हरदा नगर मंडल अध्यक्ष विनोद गुर्जर ने माना