jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल भिलाई केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले - 2 टैंकर खाक

Mp Breaking News: शहीद की अनुग्रह राशि पत्नी और माता-पिता मे आधी-आधी दी जायेगी, म.प्र. पुलिसकर्मियों को लेकर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, पुलिसकर्मियों के लिए बनाए जाएंगे 25 हजार आवास

मकड़ाई एक्सप्रेस 25 भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार ने शहीद पुलिसकर्मी के परिजनों को दी जाने वाली एक करोड़ की सहायता राशि अब पत्नी के साथ माता-पिता को भी दी जाएगी। नवीन संशोधन के साथ अब शहीद जवान के माता-पिता और पत्नी को 50-50 लाख रुपए सहायता राशि के रूप में मिलेंगे।

हाल मे कैप्टन अंशुमन प्रकरण के बाद नियम में संशोधन –

देश अभी कुछ दिनो पूर्व शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। शहीद अंशुमान की मां ने सरकार से अनुग्रह राशि के नियमों में बदलाव की मांग की थी। मांग थी कि शहीद जवान को मिलने वाली अनुग्रह राशि पत्नी के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी मिलना चाहिए। उनका आरोप था कि बहू सारा पैसा और कीर्ति चक्र भी लेकर मायके चली गई।

- Install Android App -

क्या है शहीद परिवार को दी जाने वाली अनुग्रह राशि –

देश मे जवान के शहीद होने के बाद अगर अविवाहित था तो माता-पिता को अगर विवाहित हो तो पत्नी को अनुग्रह राशि दी जाती है। अब मध्य प्रदेश सरकार ने ये फैसला प्रदेश पुलिस विभाग के संबंध में लिया है।

हंडिया : भारतीय किसान संघ ने मूंग खरीदी की नीति सहित किसानो की मांगो को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन !