jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दो महिला पार्षदों पर FIR दर्ज, 4 घंटे की पूछताछ के बाद बड़ी कार्... युद्ध की मार से महंगी हुई MP की नमकीन, 10-20 रुपए प्रति किलो तक बढ़े दाम ‘महंगाई बढ़ रही पर सैलरी नहीं…’ पीथमपुर में मजदूरों की हड़ताल तेज बंदर भगाने की कोशिश बनी जानलेवा, हाईटेंशन तार से टकराया पाइप, जिंदा जला कर्मचारी कांग्रेस की दो महिला पार्षदों के खिलाफ एफआईआर, बीएनएस धारा 196 के तहत मामला दर्ज मेडिकल जांचों और दवाइयों की कीमतों में भारी फर्क, प्रदेश में चार गुना तक अंतर, हाईकोर्ट ने लिया संज्... पीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया भव्य उद्घाटन साइकिल से माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचीं दिव्या, काठमांडू से शुरु की थी यात्रा पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, छह की मौत और 15 घायल बिहार में नए सियासी युग का उदय: सम्राट चौधरी ने 24वें मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

Big Breaking News: दूल्हन को स्टेज पर देखते ही दूल्हे ने शादी से किया इन्कार बोला हमारे साथ धोखा हुआ!

दरवाजे पर खड़ी बारात दुल्हन ने किया शादी से इन्कार तो परिजनो ने लगाई तिकडम –

बिहार : शादी ब्याह मे फूफा की नाराजगी सुनने को मिलती है मगर पहले दुल्हन नाराज हो फिर दूल्हा इंकार करे मामला थाने पहुचें ये पहली बार देखने मे आया है।

बारात का जोरदार स्वागत –

लड़का लड़की की पसंद से रिश्ता तय हुआ फिर अचानक दुल्हन ने फैसला बदला तो स्टेज पर दूल्हे ले गया सब को थाने। ये मामला बिहार के गायघाट का जहा से दूल्हे राजा अपने बरातियों के साथ गाजे-बाजे के साथ बरूराज के धूम नगर पहुंचे थे। जहां दुल्हन के दरवाजे पर बरातियों का जोरदार स्वागत हुआ।

जय माला के समय दूल्हे ने किया इंकार –

दूल्हा और बरातियों के साथ समधी को नाश्ता कराकर खूब खातिरदारी भी की गई। जयमाला के समय स्टेज पर पहुंची दुल्हन को देख कर दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे ने हंगामा शुरू कर दिया। लड़की के परिवार वाले शांत खड़े रहे। परिजनो ने समझाने का प्रयास किया तो दूल्हे ने दुल्हन बदल देने का आरोप लगाया पता चला की दूल्हे की शिकायत सही थी। इस शादी के लिये जिस लड़की से रिश्ता तय हुआ था वो न होकर उसकी जगह उसकी छोटी बहन जयमाला लेकर स्टेज पर खड़ी थी। जिसे देख दूल्हे को लगा धोखा हो रहा है इधर बारातियों और अन्य मेहमानों को भी माजरा समझ नहीं आ रहा था

- Install Android App -

स्टेज पर आते ही दुल्हन कैसे बदल गयी –

बात तो कुछ और ही थी हुआ यूं कि दुल्हन को ससुराल से आया लेहंगा पसंद नहीं आया। बस इसी बात पर उसने शादी से साफ इंकार कर दिया।
माता पिता और रिश्तेदारों ने उसे काफी समझाया फिर भी वो शादी किए तैयार नहीं हुई। बारात गांव पहुंच चुकी थी। अब लड़की वाले क्या करते। जब दुल्हन किसी हाल में शादी के लिए तैयार नहीं हुई तो परिवारवालों ने उसकी छोटी बहन को मनाया और दुल्हन की जगह उसे तैयार कर जयमाला के लिए भेज दिया। स्टेज पर पहुंची दुल्हन को जब दूल्हे ने देखा तो वह बदली हुई नजर आई, दूल्हे ने जयमाला से इंकार कर दिया।

थाना परिसर मे हुई शादी टी-आई ने दिया आशीर्वाद –

दूल्हे ने स्टेज पर से पुलिस थाने मे फोन कर दिया। इधर अनहोनी की आशंका मे पुलिस भागी भागी विवाह स्थल पहुंची और सभी को समझाया। इसके बावजूद हंगामा शांत नहीं हुआ। हारकर पुलिस सभी को थाने ले आयी। थाने पहुंचने के बाद थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने वर – वधु और उनके परिवारवालों को समझाय, आखिरकार दोनों पक्ष राजी हो गए। थाना परिसर में स्थित संतोषी माता मंदिर दूल्हा और असली दुल्हन यानि जिसे लेहंगा पसंद नहीं आया था। दोनों शादी के लिए तैयार हो गए। दोनों की शादी करा दी गयी। पुलिस की मौजूदगी में कन्यादान से लेकर विदाई तक की रस्में अदा की गयीं। बरूराज थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने विदाई के वक्त शगुन के साथ दूल्हा और दुल्हन को नए जीवन का आशीर्वाद देकर विदा किया।

Ladli Behna Yojana 3rd Round 2024: इस दिन शुरू होगा लाडली बहना योजना का तीसरा चरण, वंचित महिलाएं कर सकेंगी आवेदन