jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज हरदा में 17 सितम्बर होगा ‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न पीएम विश्वकर्मा योजना के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हर बुधवार आयोजित हो रहा जैविक हाट बाजार

Seoni Malwa News: अपर कलेक्टर ने किया मूंग उपार्जन केंद्रो का निरीक्षण, वारदानो की कमी शीघ्र पूरी की जायेगी

के.के. यदुवंशी, सिवनी मालवा : अपर कलेक्टर डीके सिंह ने क्षेत्र के मूंग उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण बुधवार को किया। इस दौरान उन्होंने बासनिया वेयर हाउस भरलाय, अनघ महाराज वेयरहाउस बराखड़कला, पूर्वा वेयरहाउस धर्मकुण्डी, साईंकृपा वेअरहाउस चौतलाय के मूँग उपार्जन केन्द्रों पर व्यवस्थाएं देखी।अपर कलेक्टर डीके सिंह ने बताया की मूंग खरीदी केंद्रों पर समस्याएं आ रही थी। उसे देखने के लिए की किस तरह की समस्या है। प्रबन्धन की समस्या है या सामग्री की समस्या है। इसको लेकर लोकल अधिकारीयों के साथ भी बैठक की निरिक्षण में सामान्यतया तो सब ठीक ही मिला है। 70 प्रतिशत तो संतोषजनक मिला है, कुछ जगह केन्द्रों पर समस्या है। बारदाने की कमी है जिसके कारण तुलाइ में विलम्ब हुआ है। कुछ जगह अमानक मूंग की भी शिकायत आ रही थी। एसडीएम से बोलकर उसकी भी जांच करा रहें है। जल्द ही सभी जगह स्थिति सामान्य हो जायेगी। उन्होंने एसडीएम कार्यालय में सभी अधिकारीयों की भी बैठक ली सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी मूंग खरीदी केंद्रों पर सुबह 8 बजे मूंग उपार्जन केन्द्र पर मूंग की तुलाई शुरू हो जाए इस बात का ध्यान रखा जाए। प्लेट कांटे के माध्यम से तुलाई का कार्य किया जाए ताकि तुलाई में कम समय लगे और अधिक से अधिक किसानों के मूंग की तुलाई हो सके। इस अवसर पर एसडीएम सरोज सिंह परिहार, कृषि विस्तार अधिकारी संजय पाठक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

- Install Android App -

हरदा जिले की इस ग्राम पंचायत में अनियमिता भ्रष्टाचार का लगा अंबार, फिर भी जिम्मेदारों पर नहीं हुई कार्यवाही, पहले लाडली बहनों को नहीं मिला योजना का लाभ, अब फर्जी मस्टर रोल का चल रहा खेल! क्या होगी कार्यवाही या अधिकारी देगे अभयदान।