jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 06 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे ड्यूटी पर गए पटवारी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने का प्रयास खरगोन में अजब-गजब मामला : महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया बंगाल में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन, BJP की ऐतिहासिक जीत आज का राशिफल अपडेट: मिथुन और तुला राशि के लिए आर्थिक लाभ के संकेत मध्य प्रदेश – 5 मई 2026 की 10 मुख्य खबरें मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ डिजिटल अरेस्ट: साइबर ठगों का नया जाल, करोड़ों की ठगी सड़क हादसों पर एसडीएम राय ने दिखाई सख्ती : देर रात एसडीएम विजय राय ने उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्... हरदा : इंदौर में गरजा टिमरनी का दम, कराटे मैट पर बच्चों ने लिखी जीत की नई कहानी! नगर पालिका में 'बजरंग बली' का औचक निरीक्षण : बंदर ने पलटीं फाइलें, दफ्तर में मचा हड़कंप 

Big News: रावण की ससुराल कहे जाने वाले शहर मंदसौर में अच्छी बारिश के लिये गधों को खिलाए गुलाब जामुन, मानसून ने भी  निभाया अपना वादा बारिश हुई शुरु!

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मंदसौर : शहर मे विगत कई दिनो से बारिश न होने पर लोग तरह तरह के टोटके करते है ।क्षेत्र मे बारिश न होने पर लोगो द्वारा गधों से श्मशान में हल चलवाया गया था। जब अच्छी बारिश हो जाती तो गधों को गुलाब जामुन खिलाई । मंदसौर में गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए। मानसून आने के बाद भी यहां अच्छी बारिश नहीं हो रही थी। इस पर मान्यता के अनुसार अच्छी बारिश की कामना के साथ गधों से श्मशान में हल चलवाया गया था। श्मशान में नमक की बुआई की गई थी।

इस मान्यता का पालन करने वालों का कहना था कि अगर अब मंदसौर में अच्छी बारिश होती है, तो गधों को गुलाब जामुन खिलाए जाएंगे। अब मंदसौर और आस-पास के इलाकों में झमाझम बारिश शुरू होने के बाद गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए है।

श्मशान में गधों पर बैठकर की थी सवारी –

मंदसौर में पार्षद प्रतिनिधि शैलेंद्र गोस्वामी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने गधों के ऊपर बैठकर श्मशान में ही सवारी भी निकाली थी। उनका कहना था कि यह सब अच्छी बारिश के लिए इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए किया गया । महू-नीमच रोड पर स्थित श्मशान में गधों से हल चलवाकर उड़द और नमक की बोवनी करवाई गई थी। यह देखकर वहां से गुजर रहे लोग इन्हें देखने लगे। सभी को पूरा यकीन था कि इस मान्यता को पूरा करने के बाद शहर में अच्छी बारिश होने लगेगी।

- Install Android App -

मंदसौर में हो रही झमाझम  बारिश –

मंदसौर पिछले कई दिनों से रूठा मानसून फिर मेहरबान हो गया है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। किसानों के चेहरे पर उठी चिंता की लकीरें हट गई हैं।

Harda Big News: सिटी कोतवाली पुलिस को मिली सफलता, मोटर सायकल चोर पकड़ाया, 05 मोटर सायकल जब्त, पूर्व में आयशर वाहन भी कर चुका चोरी!