भोपाल: सौतेले बाप ने नाबालिक बेटी से किया दुराचार नाबालिक की माँ किसी काम से बाहर गई थी अकेली पाकर किया गन्दा काम
भोपाल। कलयुग मे रिश्ते अब तार तार होते जा रहे। पिता पुत्री का रिश्ता भी एक आदमी ने कलंकित कर दिया। जिला मुख्यालय से 28 किमी दूर बिलखिरिया थाना इलाके में सौतेले पिता ने अपनी 12 साल की बेटी को हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपित पिता को हिरासत में ले लिया है।
अकेला पाकर किया दुष्कर्म
बिलखिरिया थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 12 वर्ष की बालिका के पिता का निधन हो चुका है। पति की मौत होने के बाद महिला अपनी बेटी को साथ लेकर एक अन्य व्यक्ति के साथ क्षेत्र के गांव में रहने लगी है। चार जुलाई को बालिका की मां किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। बालिका को घर में अकेला देखकर सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया था।
जान से मारने की दी धमकी
घटना के बाद आरोपी ने नाबालिक को धमकाया साथ ही घटना के बारे में मां या अन्य किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना के बाद से बुरी तरह घबरा गई बालिका खामोश होकर रह गई थी।
मां बेटी को लेकर पहुची थाने कराई शिकायत
घटना के कुछ दिन बाद बालिका को पेट में दर्द की शिकायत होने लगी। इससे वह बुरी तरह परेशान हो गई। उसके बाद उसने हिम्मत करने के मां को घटना के बारे में बता दिया।मां, बेटी को साथ लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित सौतेले पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।