jhankar
ब्रेकिंग
पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय

Harda News: बुलेटो पर की गई कार्यवाही! मॉडिफाईड सायलेंसर जप्त, यातायात प्रभारी ने दी चेतावनी, वसूला 12 हजार रुपए जुर्माना!

हरदा : पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे के निर्देशन में यातायात प्रभारी संदीप सुदेश और उनकी पुलिस टीम द्वारा मॉडिफाईड सायलेंसर से फटाके फोडने वाली बुलेटो पर अभियान के तहत लगातार कार्यवाही जारी है। बुधवार को एक वार फिर थाना प्रभारी यातायात संदीप सुनेश के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न मार्गों पर यातायात पुलिस के जवानों को तैनात किया गया तथा इन मार्गो पर से गुजरने वाली बुलेटों को थाना यातायात लाया गया l जहाँ पर 12 बुलेटों के सायलेंसरों का साउण्ड लेवल मीटर मशीन से परिक्षण कराया गया ,जिनमे बुलेटों के सायलेंसर अमानक पाये गये जिन्हे पुलिस द्वारा निकलवाकर जप्त कर नये मानक स्तर के सायलेंसर लगवाये गये एवं चालानी कार्यवाही की गई । यातायात प्रभारी ने बताया की सायलेंसरो से फटाके फोडना एवं तेज आवाज निकालना ऐसी बुलेटो पर वाले कार्यवाही जा रही है ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी संदीप सुनेश , सउनि रुपसिंह उईके, आर. नीरज ,विमल, अंकज, रतन, ललित, शामिल रहे । अमानक सायलेंसर एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 21 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुये 12400/- समन शुल्क वसूल किया गया ।

- Install Android App -

Harda Weather Update : पिछले 24 घंटों में खिरकिया तहसील क्षेत्र में 3.4 मि.मी. वर्षा हुई