jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

खंडवा : गौरव दिवस की तैयारियों का श्रीमति अमृता यादव महापौर ने किया निरीक्षण

खंडवा : आज महापौर श्री मति अमृता अमर यादव के नेतृत्व में 3 अगस्त से शुरू होने जा रहे खंडवा गौरव दिवस पर्व के लिए की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया गया।

सबसे पहले महापौर एवं सभी जन प्रतिनिधि एवं निगम अधिकारी कर्मचारी किशोर कुमार समाधि गए एवं वहां उपस्थित बच्चों से जो गौरव दिवस में अपनी प्रतिभा सभी नगर वासियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे उनसे बात चीत की एवं एक बहुत ही प्यारा गाना “जिंदगी एक सफर है सुहाना” भी सुना । महापौर समेत सभी उपस्थित रहे लोगों बच्चों की परफॉर्मेंस की बहुत तारीफ की एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें भी दी। इसके बाद सभी ने हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की समाधि पहुंच कर नमन किया।सभी व्यवस्थाओं का जायजा एवं आवश्यक निर्देश जैसे स्टेज, लाइटिंग , जल एवं स्वच्छता की व्यवस्था के निर्देश देते हुए महापौर एवं अन्य ने किशोर स्मारक की तरफ रुख किया । वहां पहुंच कर एक एक व्यवस्था का महापौर ने स्वयं निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। सारे फव्वारे चालू कर के देखे गए एवं उसके बाद सभी ने नागचून की ओर प्रस्थान किया।

- Install Android App -

नागचून पहुंच कर महापौर ने अटल जी की प्रतिमा का जायज़ा लिया एवं प्रतिमा के नीचे बन रही आर्ट गैलरी का भी निरीक्षण किया। एवम उपस्थित कर्मचारी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तत्पश्चात सभी नव निर्मित स्विमिंग पूल पहुंचे एवं सारी व्यवस्थाओं, टेंट, पानी, लाइट, फिल्टर मशीन आदि का निरीक्षण किया।

आज की निरीक्षण कार्यवाही में महापौर श्रीमती यादव के अतिरिक्त अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा , एमआईसी सदस्य श्री राजेश यादव, श्री अनिल वर्मा, श्री आशीष चटकेले, श्री प्रियांशु चौरे, उपायुक्त श्री एस आर सिटोले, प्रभारी यंत्री श्री राधेश्याम उपाध्याय,कार्यपालन यंत्री श्री वर्षा घिघोड़े, सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री गौरव खरे , सहायक राजस्व अधिकारी श्री प्रकाश राजपूत, श्री मनीष झीले, श्री आदर्श सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।