jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

खातेगांव: डिजिटल स्कूल में महाआरती का आयोजन,प्रभु गणेश को चढा़या गया छप्पन भोग का प्रसाद।

अनिल उपाध्याय खातेगांव 

डिजिटल स्कूल में भव्य गणेश उत्सव के दौरान संगीतमय महाआरती का आयोजन हुआ। आरती के पश्चात् प्रभु विनायक को मंत्रोच्चार के साथ पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान भजन-कीर्तन का रस भी प्रवाहित हुआ, जिसका रसास्वादन समस्त भक्तों ने किया।

इस पावन अवसर पर विद्यार्थियों व शिक्षकों ने सूखे मेवे द्वारा भगवान गजानंद का अभिषेक किया। दिव्य झांकी में विराजित प्रभु विनायक को इस मौके पर स्वादिष्ट छप्पन भोग भी चढ़ाया गया।

- Install Android App -

इस मौके पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा भजन, गीत, डांस जैसी अद्भुत सांस्कृतिक व धार्मिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं। ये प्रस्तुतियाँ इतनी उम्दा व आकर्षक थीं कि श्रोतागण मंत्रमुग्ध व आनंदित हो गए। खास बात है कि प्रस्तुति देने वाले बच्चों की वेशभूषा बहुत ही आकर्षक व सुंदर लग रही थी। कार्यक्रम में शिक्षकों के लिए लाल रंग पर आधारित लिबास की थीम रखी गई।

इस शुचितापूर्ण बेला में विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि भगवान गणेश का समूचा जीवन समस्त प्राणियों के लिए प्रेरणादायी है। इस तरह के आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा व वातावरण का निर्माण होता हैं। उन्होंने प्रभु विनायक से प्रार्थना की कि वे छात्रों की बल-बुद्धि में वृद्धि करें और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में लक्षित स्थान प्रदान करें।

——–