jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खातेगांव में मनाया हिंदी दिवस, प्रतिभाओं का किया सम्मान

अनिल उपाध्याय  खातेगांव 

स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खातेगांव में 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे छात्राओं ने हिंदी के विभिन्न पोस्टर तैयार किए जिसमे हिंदी भाषा के सभी छंद,अलंकार,कारक,संधि समास सहित कई विषयों पर बहुत ही आकर्षक पोस्टर बनाए।

- Install Android App -

साथ ही सस्वर कविता गायन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य मनीष यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन में संस्था की पूर्व छात्रा उमा हिंडोलिया का सशस्त्र सेना में चयन होने पर विद्यालय द्वारा सम्मान किया गया। इसी प्रकार विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका निधि अवधेश तिवारी के पुत्र मुदित तिवारी का सीए बनने पर विद्यालय परिवार द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री गणेश प्रसाद लोधी के मुख्य आतिथ्य और श्री किशोर दुबे समाजसेवी तथा संस्था के पूर्व शिक्षक के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक और कवि राधेश्याम मालवीय ने किया और आभार शशिकांत यादव ने किया।