हरदा। हरदा में भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए गुप्तेश्वर मंदिर नदी के पास कुंड बनाया गया है। शहर की शांति व यातायात सुरक्षा व्यवस्था बनाने में नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। बीते कल भी और किसान आंदोलन में भी इन्होंने अहम भूमिका निभाई। आज फिर जगह जगह समिति सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है।
नगर सुरक्षा समिति सिविल लाइन थाना हरदा मुख्य रक्षक भैयालाल राठौर की समस्त टीम सिविल लाइन थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान के आदेश अनुसार नगर सुरक्षा समिति के कर्मठ सदस्य फूलचंद राठौर, जैकी सौदे, गणेश बघेल, प्रेमनारायण, प्रमेंद्र एवम महिला सदस्य गणेश विसर्जन गुप्तेश्वर मंदिर पेड़ी घाट पर पुलिस बल के साथ ड्यूटी लगाई गई। समिति में मातृशक्ति भी सेवा दे रही है।