jhankar
ब्रेकिंग
बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ... शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, 2.023 हेक्टेयर पर होगा ‘नवांकुर अभियान’ के तहत वृक्षारोपण हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर

उज्जैन : महाकाल मंदिर के बाहर हादसा, दीवार गिरने से दो लोगों की मौत

मकडाई एक्सप्रेस 24 उज्जैन। शहर के महाकालेश्वर मंदिर के गेट नंबर 4 के सामने की दीवार तेज बारिश के कारण गिर गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल है. घायलों में कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है

2 की मौत और 2 गम्भीर घायल

उज्जैन कलेक्टर और महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मरने वालों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं. इसके अलावा दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका उपचार जिला प्रशासन की ओर से कराया जा रहा है।

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में गेट नंबर 4 के सामने काफी पुरानी दीवार थी जिसे स्मार्ट सिटी के माध्यम से रंगाई पुताई कर नया बनाया गया था. इस दीवार के ऊपरी हिस्से में मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने एक लग्जरी होटल बनाया है. इस होटल के गार्डन का पूरा पानी इसी दीवार के रास्ते नीचे उतरता था।

- Install Android App -

शुक्रवार को उज्जैन में शाम 4:00 बजे से ही लगातार तेज बारिश हो रही थी, जिसकी वजह से पूरा पानी दीवार के ऊपर दबाव बनाने लगा।इसी बीच दीवार में जमीन छोड़ दी. यह दीवार उन लोगों पर गिरी जो महाकालेश्वर मंदिर आने वाले शिव भक्तों के लिए प्रसाद, फूल आदि विक्रय करने का काम करते थे. इस घटना में एक महिला और एक पुरुष की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दीवार को रिनोवेट किया पर मजबूती पर लापरवाही

स्मार्ट सिटी के अधिकारी नीरज पांडे ने बताया कि इस दीवार को श्रद्धालुओं के आवागमन की वजह से सुंदर स्वरूप दिया गया. इस दीवार पर प्लास्टर किया गया, साथ ही दीवार के कुछ हिस्से को नया भी बनाया गया, जबकि पूरी दीवार को नया बनाने का काम नहीं हुआ।इस दीवार पर प्लास्टर के बाद रंगाई पुताई कर दी गई, जिस पर भगवान शिव के चित्र बनाए गए. उन्होंने बताया कि पूरा क्षेत्र मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम को सौंप दिया गया है।

जांच होगी और कार्रवाई भी- कमिश्नर उज्जैन

उज्जैन के संभाग आयुक्त संजय गुप्ता ने बताया कि यह घटना बेहद दुखद है और इसे लेकर जांच की जाएगी. उन्होंने कहा कि यदि जांच में कोई दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. उज्जैन आईजी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सबसे पहले रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने के बाद पूरे मामले की जांच होगी. इस मामले में नगर निगम एसडीआरएफ पुलिस नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.