jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में लोड शेडिंग बनी आफत : नवरात्रि में अंधेरे में देवी आराधना, करताना में 5 घंटे ठप रही बिजली हरदा जिले में माँ दुर्गा उत्सव की धूम: हरदा, टिमरनी, खिरकिया, हंडिया, सिराली में सजे भव्य पंडाल हंडिया में आज सजेगी गरबा की महफिल, भारत माता की आरती से गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश,,, रुंदलाय में शंकर पट पर बैलगाड़ी दौड़: लखन-केसरीनंदन की बैलजोड़ी ने जीता 51 हजार का प्रथम पुरस्कार आदिवासी अंचल के खाद की समस्या से जूझ रहे MP में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले... डीएपी के विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों का उपयोग करें किसान - कृषि विभाग मुख्यमंत्री डॉ. यादव देंगे नवरात्रि में लाडली बहनों को देंगे 41 वीं किश्त की सौगात मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 9 प्रकरण दर्ज कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

सिवनी मालवा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हाल बेहाल, डॉक्टर जन्मदिन मना रहे थे मरीज परेशान हो रहे थे

➡️ के के यदुवंशी पत्रकार,

सिवनी मालवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आए दिन ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीज परेशान होते हैं उनकी परेशानी को देखने वाला कोई भी नहीं है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर ना तो प्रशासन और ना ही जनप्रतिनिधियो को  फिक्र  है इसीलिए मरीज परेशान होते रहते है।

सोमवार को डॉक्टर जन्मदिन मनाते रहे और मरीज परेशान होते रहे

- Install Android App -

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बंद कमरे में डॉक्टर स्टाफ के साथ जन्मदिन मनाते रहे और वही इलाज कराने आए मरीज लाइन में लगे हुए थे। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपना इलाज कराने ग्रामीण क्षेत्र से मरीज आते हैं लेकिन डॉक्टर अपनी मनमानी नहीं नहीं छोड़ रहे हैं समय से लेट आते हैं और जल्दी चले जाते हैं वही सोमवार को तो हद हो गई दर्जन भर मरीज लाइन में लगा था।

भीड़  इतनी अधिक थी क्योंकि मौसमी बीमारी चल रही है। लेकिन डॉक्टर बंद कमरे में जन्मदिन मनाने और केक कटने में व्यस्त थे । पूरे मामले में जब बीएमओ जेएस कुशवाहा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जन्मदिन मना रहे थे क्या जन्मदिन भी नहीं मना सकते क्या।

पूरे मामले में एसडीएम सरोज परिहार से बात करना चाहा तो उन्होंने मोबाइल नहीं उठाया