jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

हरदा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100वें वर्ष में प्रवेश के समय निकाला जाएगा विराट पथ संचलन !

हरदा, : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जो पिछले 99 वर्षों से देशभक्ति, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा के आदर्शों के साथ समाज में कार्यरत है, इस वर्ष 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस अवसर पर हरदा नगर में विजयदशमी के उपलक्ष्य में विराट पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। संघ समाज में चरित्रवान और जागरूक नागरिकों के निर्माण के लिए सतत प्रयासरत है, और यह कार्य संघ के स्वयंसेवकों की दृढ़ इच्छा शक्ति और समाज के सहयोग के साथ आगे बढ़ रहा है।

- Install Android App -

हरदा जिला कार्यवाह श्री गोविंद सिंह जी ने बताया कि इस वर्ष का पथ संचलन 13 अक्टूबर, रविवार को दोपहर 3:30 बजे नेहरू स्टेडियम ग्राउंड से प्रारंभ होगा। यह संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगा। संचलन की तैयारी के लिए स्वयंसेवक नगर के प्रत्येक मोहल्ले में संपर्क कर रहे हैं,साथ ही नगर के प्रमुख स्थानों पर स्वागत की विशेष तैयारियां की जा रही हैं।हरदा नगर के निवासी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनकर संघ की सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक विराट पथ संचलन देखेंगे।