jhankar
ब्रेकिंग
सिंधी समाज के युवकों से विवाद के बाद शहर मे सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर व्यापारियों ने एसपी को ... हरदा में लोड शेडिंग बनी आफत : नवरात्रि में अंधेरे में देवी आराधना, करताना में 5 घंटे ठप रही बिजली हरदा जिले में माँ दुर्गा उत्सव की धूम: हरदा, टिमरनी, खिरकिया, हंडिया, सिराली में सजे भव्य पंडाल हंडिया में आज सजेगी गरबा की महफिल, भारत माता की आरती से गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश,,, रुंदलाय में शंकर पट पर बैलगाड़ी दौड़: लखन-केसरीनंदन की बैलजोड़ी ने जीता 51 हजार का प्रथम पुरस्कार आदिवासी अंचल के खाद की समस्या से जूझ रहे MP में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले... डीएपी के विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों का उपयोग करें किसान - कृषि विभाग मुख्यमंत्री डॉ. यादव देंगे नवरात्रि में लाडली बहनों को देंगे 41 वीं किश्त की सौगात मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 9 प्रकरण दर्ज

Big news: खेत पर काम करने के दौरान ट्रैक्टर पलटा , पुत्र की दर्दनाक मौत, पिता गंभीर रूप से घायल, खारदा की घटना 

गांव में मातम छाया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल 

अनिल उपाध्याय खातेगांव 

- Install Android App -

खातेगांव के खारदा गांव में गुरुवार को खेत पर काम करने के दौरान ट्रैक्टर पलट गया। दुर्घटना में पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई ।जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया, जिनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है ।घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया ।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

देवास जिले के खातेगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले खारदा गांव में गुरुवार को खेत में काम करने के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ओर नाले में जा गिरा जिससे ट्रैक्टर सवार पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि खेत बखरने का काम चल रहा था।

ट्रैक्टर पर पिता ओर पुत्र मौजूद थे। उसी दौरान ट्रैक्टर खेत में से निकले नाले में असंतुलित होकर पलट गया। ट्रैक्टर- के नीचे दबने से ट्रैक्टर सवार 22 बर्षीय अभिषेक रामशंकर चंदेल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर में सवार पिता खेत मालिक रामशंकर चंदेल (45 ) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका खातेगांव के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पूरे खारदा गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। उधर पीएम के बाद अभिषेक का शव परिजनों को सौंप खातेगांव पुलिस ने मामले में जीरो पर मर्ग कायम किया है।