jhankar
ब्रेकिंग
राजस्थान में इन 8 एनर्जी ड्रिंक्स पर लगा बैन, 5 लाख कैन जब्त एक पेड़ बेटी के नाम" में ही बेटियां रहीं पीछे, बैनर पकड़कर खड़ी कीं सिद्धार्थ सिंह परिहार का आईआईटी दिल्ली में चयन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमर सिंह उइके ने किया सम्मान विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅

हंडिया : कलेक्टर के निर्देश पर विशेष ग्राम सभा में सरपंच, सचिव रहे नदारत ऑडिट करने आई टीम ने बनाया पंचनामा

हडिया।मध्य प्रदेश के हरदा जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत हंडिया से यहां पर हरदा कलेक्टर द्वारा भेजी ऑडीट टीम के द्वारा हंडिया में विशेष ग्राम सभा का आयोजन होना था लेकिन कलेक्टर के आदेश की अवेहलना करते हुए ग्राम पंचायत हंडिया के सरपंच ने बीमारी का बहाना कर एवं सचिब ने जनपद में काम का बहाना बना कर ग्राम सभा में नहीं आए और ना ही ग्राम में मुनादी कराई गई ।

और ना ही दोनों जिम्मेदारों ने ग्राम सभा में नहीं पहुंचने से नाराज ग्रामीणों के समक्ष ऑडिट टीम ने सरपंच सचिव रोजगार सहायक का करीब दो घंटे तक इंतजार किया गया एवं उनकी अनुपस्थिती में कलेक्टर हरदा के आदेश की घोर अवहेलना के संबंध में पंचनामा बनाकर ले गए, आगे ऑडिट टीम ने बताया कि हडिया गौशाला में वर्तमान पंचायत द्वारा 5 लाख का हिसाब मांगा गया तो केवल 3 लाख के बिल बताए गए बाकी के 2 लाख के बिल नहीं बता पाए एवं पूर्व सचिव का बहाना बनाकर टाल गए।

- Install Android App -

, इस प्रकार मॉर्श कान्वेंट स्कूल से लेकर पीर बाबा की दरगाह तक बनाए गए मार्ग में 30% से अधिक घटिया निर्माण की रिपोर्ट बनाई गई।

, एवं निर्माण किस योजनाओं से हुए कामों के सूचना पत्र एवं बोर्ड ना होने पर भी आपत्ति जताई, अब ऐसे में कलेक्टर महोदय हंडिया को आदर्श ग्राम पंचायत कब तक बनाते हैं, यह तो वही जाने ग्रामीणों में घोर आक्रोश के चलते ग्रामीणों ने बताया कि अब हम 181 पर शिकायत करने का मन बना रहे हैं।