हरदा: हरदा जिला अस्पताल में सिविल सर्जन मनीष शर्मा को उनके पद से हटाकर डॉ. भार्गव को नया प्रभार सौंपा गया है। भोपाल स्थित स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।। प्रशासनिक निर्देशों के तहत अंततः डॉक्टर मनीष शर्मा को सिविल सर्जन के पद से हटा दिया गया। मालूम हो कि मनीष शर्मा लंबे समय तक सिविल सर्जन पद पर रहे। अब उनकी जगह अस्पताल के अनुभवी चेतनाशून्य विशेषज्ञ (एनेस्थेटिस्ट) डॉ. विनोद भार्गव को यह जिम्मेदारी दी गई है।
ब्रेकिंग
