jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

सिवनी मालवा: 27 वर्षीय आदिवासी युवक का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला । क्षेत्र में फैली सनसनी! पुलिस जांच में जुटी

के  के यदुवंशी सिवनीमालवा। एक युवक का शव सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई ।रविवार को सुबह 10 बजे एक युवक का शव ग्राम लोहारिया के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। जिसकी सूचना आसपास के लोगो ने डायल 109 को दी। सूचना मिलने पर आरक्षक महेश धुर्वे और पायलट मोके पर पहुंचे। जहा सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला तथा पास ही झाड़ियों मे एक बाईक भी मिली है।

- Install Android App -

शव की शिनाख्त ग्राम बाबड़िया बापू के दीपक पिता दुर्गाप्रसाद उइके 27 साल के रूप मे हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिवनी मालवा भेजा है। मृतक के परिजनो ने बताया कि दीपक शनिवार शाम से ही घर से चला गया था। उसके पास कोई बाईक नही थी। थाना प्रभारी अनुप कुमार उइके ने बताया कि पोस्ट मार्टम के बाद ही खुलासा होगा। वही हम बाईक के नंबर से उसके मालिक का पता कर रहे है ।