jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

शिव मंदिर से शिवलिंग को तोड़कर उठा गए अज्ञात चोर, पुलिस जांच में जुटी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 गुना।जिले की कुंभराज तहसील के मृगवास कस्बे में स्थित एक शिव मंदिर से शिवलिंग को तोड़कर उठा ले गए। इस घटना से इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है। विरोध में कस्बे के सभी बाजार बंद कर दिए गए हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर के बाहर धरने देकर बैठ गई हैं। उनका कहना है कि जब तक हमारे बाबा वापस नहीं आते, यहां से नहीं हटेंगे। इसमें चाहे कितना भी समय न लग जाए, हम हटने वाले नहीं हैं।

मंदिर में शिवलिंग नहीं मिला थाने में की शिकायत

हर रोज की तरह भगवान शिव का मंदिर रविवार की सुबह 5:00 बजे खुला और भक्तो ने देखा मंदिर में स्थापित शिवलिंग अपने स्थान पर नही है। नजदीक से देखने पर पता चला कि किसी ने शिवलिंग को सतह से तोड़ दिया है और उसे अपने साथ ले गए। इस घटना की सूचना मिलते ही सनातन धर्म समिति और हिंदू समाज के अध्यक्ष दीपक चौरसिया ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

- Install Android App -

उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

लोगों ने शुरू किया धरना प्रदर्शन

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ गया। जिसके चलते कस्बे के सभी बाजार बंद हो गए। दर्जनों महिलाएं शिव मंदिर पर एकत्र होकर धरने पर बैठ गईं। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही शिवलिंग बरामद कर आरोपियों को नहीं पकड़ा गया, तो धरना समाप्त नहीं करेंगे। प्रदर्शन को और उग्र रूप दिया जाएगा।