jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

हंडिया : हंडिया में धूमधाम से मनाया भाई दूज का पर्व!   बहनों ने भाईयों के माथे पर मंगल तिलक कर की सुख समृद्धि की कामना !

हंडिया।भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भाई दूज का पर्व धार्मिक नगरी में रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया।इधर पर्व को लेकर बाजार में भी सुबह से चहल पहल रही।मिठाई की दुकानों के अलावा पूजन सामग्री की दुकानों पर काफी भीड़ नजर आई।

- Install Android App -

सुबह से ही बहिनें इस पर्व की तैयारी में जुटी हुई थीं।पूजा के बाद बहिनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर उन्हें मिठाई खिलाई और उनकी लंबी उम्र की कामना की।और विशेष पूजा-अर्चना के बाद सभी की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई।भाई दूज के अवसर पर छोटे बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।पंडित रामचंद्र गीते ने कहा कि भाई-बहिन के अटूट प्रेम और स्नेह का यह पर्व आपसी एकजुटता और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करता है।