jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

हरदा: नहरों में पहुंचा तवा डेम का पानी, टेल क्षेत्र के किसानों को पहले पानी उपलब्ध कराए: श्री सिंह

हरदा। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग श्री डीके सिंह ने बताया कि रबी सिचाई वर्ष 2024-25 हेतु तवा बाईं मुख्य नहर पर शनिवार रात्रि 8 बजे 482 क्यूसेक जल प्रवाह उपलब्ध हुआ। , जिसे हंडिया शाखा नहर संभाग टिमरनी को 239 क्यूसेक एवं हरदा संभाग हरदा को 243 क्यूसेक जल का वितरण किया गया।

- Install Android App -

उन्होंने बताया कि रविवार को दोपहर 12 बजे 975 क्यूसेक पानी उपलब्ध हुआ जिसे हंडिया शाखा नहर संभाग टिमरनी को 499 क्यूसेक एवं हरदा संभाग को 476 क्यूसेक पानी का वितरण किया गया। सोमवार के लिए 1500 क्यूसेक पानी दोनो संभाग के लिए जल प्रवाह की मांग बरिष्ठ कार्यालय से की गई है।
कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग श्री डीके सिंह ने क्षेत्र के समस्त कृषको से अनुरोध किया है कि टेल क्षेत्र के किसानों को पहले पानी उपलब्ध कराने हेतु सहयोग प्रदान करें एवं नहरों में अनावश्यक हेडप न लगाएं।