jhankar
ब्रेकिंग
पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी हंडिया: बिछड़े मासूम को डायल-112 ने आधे घंटे में खोज निकाला, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान विकास के नाम पर पेड़ काटना पड़ा महंगा, एसडीएम ने सीएमओ पर लगाया 30 हजार रुपये का जुर्माना कृषि उपज मंडी रोड स्थित स्पा सेंटर पर उठे सवाल, संचालक से पुलिस की पूछताछ, मसाज सेंटर की आड़ में अवै... किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, मूंग खरीदी बढ़ाने और खाद उपलब्ध कराने की मांग बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ...

हरदा: जिला न्यायालय में आयुष्मान कार्ड शिविर 11 नवंबर को लगेगा

हरदा / जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला अधिवक्ता संघ एवं स्वास्थ्य विभाग, हरदा के संयुक्त तत्वाधान में 11 नवंबर सोमवार को जिला न्यायालय परिसर, हरदा में प्रातः 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना के अंतर्गत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचपी सिंह ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत ये वरिष्ठ नागरिक प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच प्राप्त कर सकते हैं। शिविर के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सिंह द्वारा चिकित्सा अधिकारियों और उनकी टीम का गठन किया गया है।

- Install Android App -

सचिव जिला प्राधिकरण हरदा श्री गोपेश गर्ग एवं जिला अधिवक्ता संघ श्री सुदीप मिश्रा ने शिविर में पात्र व्यक्ति को अपने आवश्यक दस्तावेजों सहित आकर अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की हैं