jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

हरदा: सोयाबीन : कैसे बिकेगी समर्थन मूल्य पर सोयाबीन, किसान परेशान, न खरीदी हुई शुरू और नहीं स्लॉट हो रहे बुक। आज कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन! 

हरदा। हरदा जिला जिसे खेती किसानी में मिनी पंजाब कहा जाता है। यहां का किसान हर एक सीजन में परेशान रहता है। चाहे खाद बीज खरीदना हो या फिर गेंहू मुंग या सोयाबीन की फसल बेचना हो । अभी सरकार ने सोयाबीन खरीदने की घोषणा कर दि लेकिन खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्थाओं का आलम है । आज कलेक्टर को क्षेत्र के किसान ज्ञापन सौंपेंगे।

- Install Android App -

किसान आक्रोश मोर्चा के पवन विश्नोई ने बताया कि जिले के किसानो ने स्लाट बुक करवाये लेकिन समितिया चालू नहीं होने के कारन स्लाट की डेट निकल गई अब दोबारा स्लाट बुक नहीं हो रहे है। कुछ जगह टैग, रंग, धागे और हम्माल नहीं होने के कारण अभी भी खरीदी चालू नहीं हुई है!

किसानो ने कहा कि जल्द सभी केंद्र चालू करवा कर स्लाट दोबारा से हो ऐसी व्यवस्था बनाये विभाग, साथ मे हम चाहते है सोयाबीन पंजीयन पोर्टल दोबारा चालू किया जाये क्युकी जिले मे 62000किसानो मे से 21000किसानो ने ही सोयाबीन पंजीयन करवाये किसान उस समय फसल कटाई मे व्यस्त थे अगर विभाग पोर्टल चालू नहीं करता है तो हम हड़ताल करेंगे!