jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

हरदा: महिला सशक्त वाहिनी की बालिकाओं को फिजीकल ट्रेनिंग दी

हरदा / कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में महिला बाल विकास विभाग द्वारा “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान” के तहत संचालित महिला सशक्त वाहिनी कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। शनिवार एवं रविवार को महिला सशक्त वाहिनी की बालिकाओं को नेहरू स्टेडियम हरदा में सुबह 8 बजे से फिजिकल ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान छात्राओं ने दौड़, गोला फेक, लंबीकूद, रस्सीकूद एवं अन्य सामान्य गतिविधियों में भाग लिया।

- Install Android App -

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी ने बताया कि महिला सशक्त वाहिनी अभियान की कक्षाओं का उद्देश्य अधिक से अधिक बालिकाओं का पुलिस भर्ती में चयन कराना है । उन्होंने बताया कि छात्राएं नियमित रूप से सोमवार से शुक्रवार तक सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान, सामान्य बुद्धि एवं मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान विषय से संबंधित तैयारी बाल गृह भवन हरदा में करती हैं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री त्रिपाठी ने बताया कि क्लास में 70 छात्राओं का पंजीयन हो गया है। समय समय पर जिले के अधिकारी मार्ग दर्शन देने के लिए क्लास में आते हैं। इन छात्राओं को जिला प्रशासन द्वारा हर तरह से मदद की जा रही है ताकि ये छात्राएं लिखित व फिजिकल दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर सकें एवं सफल हो सकें। इन छात्राओं के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन इसी सप्ताह किया जाएगा