jhankar
ब्रेकिंग
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरदा, विधायक डॉ. दोगने के नेतृत्व में निकली भव्य कांवड़ यात्रा प्रोफाइल लगाकर खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताने का आरोप, कृषि विस्तार अधिकारी ने थाने में की शिकाय... श्री गुरू रविदास समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा दलहन आत्म निर्भरता मिशन के तहत दाल मिल एवं प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित हंडिया : श्रावण सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान श्री रिद्धनाथ महादेव,,,, राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजीटल प्लेटफार्म अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक जिले भर में ताबड़तोड़ चेकिंग कर 12 मामले दर्ज किये ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के आसपास कचरा न दिखे, गीले-सूखे कचरे के पृथक-पृथक संग्रह की हो व्यवस्था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किशोरी बालिकाओं ने किया शासकीय संस्थाओं का भ्रमण धरती को स्वस्थ्य रखना हम सबकी जिम्मेदारी - कलेक्टर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने कार्यशाला आयोजित

हमीदिया अस्पताल में कर्मचारियों के साथ तीन दलालों को पकड़ा है! सरकारी जिला अस्पतालों में फैला दलालों का मकड़जाल! 

कड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल मप्र के सभी सरकारी जिला अस्पतालों में फैला दलालों का मकडजाल सरकारी अस्पताल मे आने वाले मरीजो को बहला-फुसलाकर प्राईवेट अस्पतालों में अच्छी सुविधा और बेहतर इलाज मिलने का कहकर शिफ्ट करा रहे है। सबसे ज्यादा दलालो को आय गर्भवती महिला के आपरेशन कराने मे होती है एक सीजर करने मे 60-70 हजार का खर्च मरीज का होता है। हालात ये है कि अब नार्मल डिलेवरी 5 प्रतिशत हो रही 95 फीसदी तो सीजर ही हो रहे है और कमाई का सबसे बड़ा धंधा बन गया है।

 भोपाल में पकड़ाए दलाल।

सरकारी अस्पताल मे आने वाले मरीजो को बहला-फुसलाकर अन्य अस्पतालों मे भर्ती कराने का गोरख धन्धा खूब फल फूल रहा है दलालों के इस काले कारनामे मे अस्पताल के वार्ड बॉय और 108 एम्बुलेंस के कर्मचारी भी शामिल होते है।

- Install Android App -

ऐसा ही एक मामले मे शहर के हमिदिया अस्पताल मे मंगलवार की शाम 6 बजे अस्पताल प्रबंधन ने 3 दलालों को पकड़ा है।दलालों के इस गिरोह मे अस्पताल के वार्ड बॉय और 108 एम्बुलेन्स के चालक और कर्मचारी भी शामिल होना बताया जा रहा है।

अस्पताल अधीक्षक ने रंगे हाथ पकड़ा! 

हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक सुनित टंडन ने कुछ कर्मचारियो के साथ दलालो को रंगे हाथ पकड़ा है। मंगलवार की शाम 6 बजे जब मरीज भर्ती होने आये थे तभी ये लोग उन्हे बरगला कर प्राईवेट अस्पतालों मे शिफ्ट करने की जुगाड़ लगा रहे और इन्हे रंगे हाथ पकड़ लिया गया।