jhankar
ब्रेकिंग
हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा नेशनल लोक अदालत: 2,077 मामलों का निपटारा, छह साल से अलग रह रहे पति-पत्नी में हुई सुलह उज्जैन में गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू बहने का दावा, वीडियो वायरल होते ही उमड़ा आस्था का सैलाब! छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : हत्या के आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद...

हंडिया:पुलिस ने बुलेट सवार दो युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा, मिला एमडी ड्रग्स, पूछताछ जारी!

हरदा। पुलिस अधीक्षक हरदा श्री अभिनव चौकसे द्वारा अवैध मादक पदार्थ कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे, निर्देशों के पालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा एवं अनुविभागीय अधिकारी हरदा श्रीमति अर्चना शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हंडिया निरी. अमित भावसार के नेतृत्व में थाना हंडिया की पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स 5.5 ग्राम मय बुलट मोटरसाईकल के साथ आरोपियों को पकडने मे सफलता प्राप्त की।

क्या है पूरा मामला

- Install Android App -

पुलिस ने जारी प्रेस नोट में बताया कि थाना हंडिया पर मुखबीर व्दारा सूचना प्राप्त हुई दो व्यक्ति काले रंग की बुलट मोटर सायकल से हरदा से कोलीपुरा टप्पर तरफ आ रहे है उनके पास अबैध मादक पदार्थ MD Drug है थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर रवाना किया गया बेयर हाउस के पास कोलीपुर टप्पर पर घेरा बंदी कर पकडा।

 जिसे चैक करने पर बुलट मोटर साईकल के साथ 5.5 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD Drug कीमती 55000 रुपये का मिला, नाम पता पूछने पर अपना नाम 1. आयुष जाट पिता रमेश जाट उम्र 19 साल निवासी अतरसमा 2. अंकित धोबी पिता भजन लाल धोबी उम्र 24 साल निवासी राजधानी कालोनी हरदा बताया मौके पर पंचनामा व जप्ती की कार्यवाही कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध क्र 271/24 धारा 8/22 NDPS Act का पांजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी निरी. अमित भावसार, सउनि नानकराम कुशवाह, प्रआर 397 विजेन्द्र तोमर, 368 दीपक जाट, 191 भीमसिंह, आर. 86 नितेश, 212 सौरभ की रही।

 

https://whatsapp.com/channel/0029Va5MseG7IUYY9hG0sS2p