ब्रेकिंग
इंदौर में नकली फोन पे एप से लाखो की ठगी! दुकानदार पैट्रोल पम्प कर्मचारियो से ठगी करने वाले गिरोह का ... हरदा: खेतों में नरवाई जलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करें व अर्थदण्ड लगाएं बड़ी खबर: हरदा पुलिस की मेहनत रंग लाई, वर्षों से फरार 11  स्थायी वारंटियों को पकड़ा , न्यायालय किया ... जयश ने टिमरनी थाने का घेराव किया, बैतूल निवासी मजदूर की जिले के एक कृषक के खेत में काम करने के दौरान... राष्ट्रीय स्तरीय बैलगाड़ी दौड़ पहला इनाम राजेश सिरोही भोंनखेड़ी, और रामकृष्ण मांजू पीपलघटा की बैल जो... हरदा: 12 वर्षो से फरार स्थाई वारंटी को बडवानी से किया गिरफ्तार । बड़ी खबर: मेघालय डीजीपी का दावा सोनम ने अपने पति राजा की दी थी सुपारी, लापता सोनम गाजीपुर में ढाबे प... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 9 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे। खरगोन मे खुले आम गौवंश का वध, लोगो ने बंद का किया ऐलान!  पुलिस ने 7 आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा जेल पुलिस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की हरकत करने वाला 4 साथियो के साथ गिरफ्तार! आरोपी हिस्ट्रीशीटर है पूर्व मे...

देश को अब रानी लक्ष्मी बाई और वीर शिवाजी की जरुरत है – सूरज ब्रम्हे ( संगठित रहोगे मजबूत रहोगे ,अलग – अलग रहोगे मजबूर रहोगे – लल्ली महाराज) 

उत्तरप्रदेश: जिस तरह आज पूरे देश में सनातनियों की आवाज हिन्दू राष्ट्र के लिए मुखर हो रहा है। देश के कोने – कोने से एक ही आवाज़ सुनाई दे रही है की भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाया जाए। साधु – सन्त, बुद्धि जीवी वर्ग हर एक की जुबान पर देश में पैदल भ्रमण कर हिन्दू राष्ट्र की आवाज़ को प्रखर करने के लिए सनातनियों को जगाया जा रहा है। इसी के चलते अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच ( नरेन्द्र मोदी विचार मंच ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज ब्रम्हे ने देश भर में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच का गठन कर देश के कोने – कोने में जाकर हिन्दू राष्ट्र की आवाज़ को जन जन तक पहुंचाकर सनातनियो को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए एकत्रित कर रहें हैं।

आज़ उत्तरप्रदेश के महोबा छोटी चन्द्रिका माता मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच ( नरेंद्र मोदी विचार मंच ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज ब्रम्हे के मुख्य आतिथ्य में तथा श्री श्री 1008 श्री लल्ली महाराज एवं श्री श्री 1008 श्री दिव्य जीवन दास महाराज जी के प्रमुख उपस्थिति में, एवं मध्यप्रदेश के प्रदेश संगठन महामंत्री रामश्रय महाराज , उत्तरप्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री शारदा द्विवेदी , डॉक्टर निलेश दिवेदी उत्तरप्रदेश के प्रदेश महामंत्री, मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष नागा रामपाल महाराज , सुरेन्द्र परोहा जिलाध्यक्ष पन्ना के विशेष आतिथ्य मे तथा महोबा जिले के जिलाध्यक्ष शंकर गिरी महाराज की अध्यक्षता में अन्तर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच की बैठक का आयोजन किया गया ।

 

बैठक को संबोधित करते हुवे अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज ब्रम्हे ने कहा कि भारत हज़ारों वर्षों से सनातनियों का देश रहा है। किन्तु कुछ विनाश कारी लोगों की वजह से हमारा सनातन पर खतरा मंडरा रहा है। इसलिए हमें जात – पात को भूलकर एक रहने की अवशक्यता है।

 

- Install Android App -

क्योंकि हर प्रकार के जिहाद को आज हम हमारे देश में देख रहें हैं। जो हमारे राष्ट्र और सनातन धर्म के लिए ठीक नही है। आपने कहा की राष्ट्र और सनातन को सुरक्षित रखने के लिए हमें शादी – विवाह , जन्मदिन, बारसा आदि की पार्टियों में अब हमें गुलदस्ते या कोई और उपहार देने की जरूरत नही है बल्की अपने राष्ट्र और अपने सनातन की सुरक्षा के लिए उपहार में तलवार देने की जरूरत है। क्योंकि अब हमारे देश को रानी लक्ष्मी बाई और वीर शिवाजी जी की जरूरत है। सभी सनातनी अपने बच्चो को डांस क्लास ना पहुंचाकर मल युद्ध , तलवार बाजी, लठ चलाना आदि सिखाए ।

 

जिससे जरुरत पड़ने पर हमारे घर के बच्चे बच्चियां आत्म रक्षा कर सकें।बैठक को मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्री 1008 श्री लल्ली महाराज जी ने संबोधित करते हुवे कहा की संगठन में बहुत बड़ी ताकत होती है। सूरज ब्रम्हे जी के नेतृत्व में आज अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच पूरे देश के हर प्रांतों में काम कर रहा है। लाखों साधु – संत इस संगठन से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाने का काम कर रहें हैं। आपने कहा की संगठित रहोगे तो मजबूत रहोगे और अलग – अलग रहोगे तो मजबूर रहोगे।

इसलिए सभी संगठित रहें। बैठक को डॉक्टर निलेश दिवेदी, मिडिया प्रभारी शारदा देवीदी , जिलाध्यक्ष शंकर गिरी महाराज, प्रदेश संगठन महामंत्री रामश्रय महाराज ने संबोधित किया। बैठक में बडी संख्या में उपस्थित होकर भारत देश को सनातन हिन्दू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। बैठक का संचालन मीडिया प्रभारी सुरेश विश्वकर्मा ने किया। जिलाध्यक्ष शंकर गिरी महाराज ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया देते हुवे बैठक समापन की घोषणा की।