jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल भिलाई केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले - 2 टैंकर खाक

फॉर्च्यूनर कार ने 7 लोगो को मारी टक्कर: ड्राईवर नशे मे चला रहा था कार

मकडाई एक्सप्रेस 24 ओरछा।राजा राम मन्दिर के पीछे आग ताप रहे लोगो को एक कार ने टक्कर मार दी। सर्दी होने के कारण ये लोग अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ड्राइवर ने कुचल दिया। जिसमें 7 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

ड्राईवर हुआ फरार

ओरछा थाना पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार को जब्त कर लिया है, जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आ रहा है कि कार का ड्राइवर की नशे की हालत में था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बाद में देखा गया कि कार का टायर भी फटा हुआ था।

पुलिस को लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार कार ड्राइवर लापरवाही पूर्वक चला रहा था। गनीमत रही कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। रामराजा सरकार मंदिर के पीछे घटना स्थल पर विवाह पंचमी के दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ थी।

- Install Android App -

घटना मे ये लोग हुए घायल

घटना में नरेंद्र पुत्र मुरारी आदिवासी, निवासी रामनगर थाना ओरछा, साहिल पुत्र महेंद्र अहिरवार निवासी मोहनपुरा थाना पृथ्वीपुर, राजकुमार पुत्र गोरेलाल बंजारा निवासी घाटमपुर, अनिकेत पुत्र राजेश पल निवासी रामनगर, सागर पुत्र राजू सौर निवासी रामनगर, अभिषेक पुत्र संतराम अहिरवार निवासी मोहनपुरा और दीपक पुत्र बाबू सौर निवासी चंदेरिया थाना जेरोन घायल हुए हैं।

इनका कहना है।

सफेद रंग की फॉर्च्यूनर एमपी 07 जेडई 7251 ने सड़क किनारे बैठे 7 लोगों को टक्कर मारी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया।- *रामबाबू शर्मा थाना प्रभारी ओरछा*