jhankar
ब्रेकिंग
भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य ने होर्डिंग लगाकर कांग्रेस सांसद को दी जन्मदिन की बधाई हंडिया में रेत की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर जांच का इंतजार, मोबाइल में रॉयल्टी दिखाकर निकल रहे वाहन? मध्यप्रदेश में आज का मौसम- बंगाल की खाड़ी मे सिस्टम एक्टिव, 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसा... लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज का पूरा जीवन चरित्र - भाभी के ताने से लेकर गौरक्षा के लिए बलिदान तक सागर जहरीली शराब कांड: 36 मौतों के बाद बड़ा खुलासा सरकारी कामकाज अब होगा और आसान, कोषालय में हर गुरुवार को लगेगा IFMS शिविर निर्माण कार्य शुरू करने से 30 दिन पहले सूचना देना अनिवार्य, नहीं तो 3 माह की जेल या जुर्माना ग्रामीण क्षेत्रों में अब 25 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर, पहले 45 दिन लगता था समय आज का सुविचार - जीवन में सबसे बड़ी संपत्ति धन नहीं, बल्कि अच्छे संबंध हैं टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान

दिव्यांग किशोरी से छेडछाड़ पुलिस आरोपी की कर रही तलाश

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बिलासपुर।गांव मे मेहमान के रूप मे आनेवाले दामाद लोगों के घरों मे घुसकर हरकत कर रहे।एक ऐसा ही मसला रतनपुर क्षेत्र में रहने वाली दिव्यांग किशोरी से छेड़खानी का सामने आया है। जहां किशोरी के विरोध करने पर युवक ने उससे मारपीट की।

पूरा मामला विस्तार से

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर क्षेत्र में रहने वाले किसान ने अपनी दिव्यांग बेटी से छेड़खानी की शिकायत की है। किसान ने बताया कि शनिवार की रात वह काम से पास के गांव चले गए। दूसरे दिन सुबह उनकी पत्नी काम करने के लिए खेत पर चली गई। घर पर उनकी दिव्यांग बेटी और छोटी बेटी घर पर थी। शाम को उनकी छोटी बेटी सब्जी लेने के लिए बाजार चली गई।

बुरी नीयत से गांव का दामाद घर मे घुसा

- Install Android App -

इस दौरान मौके का फायदा उठाते हुए गांव में रहने वाले एक व्यक्ति का दामाद उनके घर पर घुस आया। उसने किसान की दिव्यांग बेटी से छेड़खानी करते हुए उसके कपड़े उतारने की कोशिश की। घबरा कर किशोरी ने चिल्लाना शुरु कर दिया।

छोटी बहन को आता देख भागा युवक

युवक द्वारा गलत हरकत करने पर किसान की बेटी ने शोर मचाना शुरु किया तो गुस्से में युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बहन की आवाज सुनकर किसान की छोटी बेटी भी घर पहुंच गई। उसे देखते ही आरोपित भाग निकला।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

आरोपी ने किशोरी के साथ मारपीट की जिससे उस के चेहरे में चोटें आई हैं। इधर किसान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। इस बीच आरोपी गांव से फरार हो गया है। पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही