jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा की भक्ति को मिला नया स्वर, पागल बाबा आश्रम में नूतन आरती का विमोचन, हंडिया सहित ... हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक

हंडिया : सरस्वती शिशु मंदिर के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति ! 

हंडिया। सरस्वती शिशु मंदिर हंडिया में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम समापन आज रंगमंचीय कार्यक्रम के साथ हुआ।जिसमें भैया बहनों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं।

इस मौके पर पर्यावरण विद् गौरीशंकर मुकाती ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

- Install Android App -

कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के द्वारा स्थानीय संस्कृति के साथ अपनी प्रतिभाओं को मंच पर दिखया गया।इस दौरान बच्चों ने देश भक्ति को महत्व देते हुए देश भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं।इधर मंच पर आसीन अतिथियों,जनप्रतिनिधियों,गणमान्य नागरिकों के द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन तालियों के साथ किया गया। वहीं विद्यालय के द्वारा प्रतिभागी बच्चो को पुरस्कारों का वितरण किया गया।कार्यक्रम में ग्राम भारती मध्य भारत प्रांत के सचिव विरेन्द्र सेंगर ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर धार्मिक संस्कृति संस्कारों की पाठ शाला है।जिसमें देशभक्ति उत्साह की शिक्षा दी जाती है।

।इस मौके पर पर्यावरण विद गौरीशंकर मुकाती,ग्राम भारती मध्य भारत प्रांत के सचिव विरेन्द्र सेंगर,ग्राम पटेल प्रहलाद सिंह खत्री,संयोजक रुपनारायण तिवारी,सह संयोजक पुरुषोत्तम तिवारी,वरिष्ठ पत्रकार प्रभुदयाल धनगर,पूर्व प्राचार्य बीपी तिवारी,समाजसेवी अवंतिका प्रशाद तिवारी,मांगीलाल मंडलोई,पहलवान सिंह राजपूत,शशी तिवारी,विजय तिवारी व अभिभावक गण सहित विद्यालय परिवार शामिल रहा।