jhankar
ब्रेकिंग
₹7.30 करोड़ की लागत से बनेगी घोघई नदी पर पुलिया, विधायक अभिजीत शाह ने किया भूमिपूजन खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी...

MP NEWS: भेरूंदा की युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 5 लाख, आरोपी मकराना राजस्थान से गिरफ्तार

सोशल मिडिया पर हुई दोस्ती इस दौरान वीडियो कॉल पर बनाया था वीडियो 

अब जमाना सोशल मिडिया का है युवा इन्स्टा ग्राम पर एक दुसरे दोस्ती करते इसी दौरान कई वार युवतिया झांसे मे आकर अपने पर्सनल फोटो वीडियो भी शेयर कर देती है ।

जो बाद मे उनके और परिवार के लिए परेशानी का सबब बन जाता है।एक ऐसे ही मामले मे युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम पर युवक से हुई और वीडियो काल के दौरान युवक ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया ।

अव उसे वायरल करने की धमकी देकर युवती से पांच लाख रूपये की मांग की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

 

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस24 सीहोर।अब हर हाथ मे मोबाईल आ गया है इसके दैनिक जीवन में फायदे अनेक है लेकिन सावधानी नही रखी तो नुकसान भी बहुत है। लड़कियों को खासकर मोबाइल पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी फोटो वीडियो बहुत सोच समझकर करनी चाहिए। जिले के भैरुंदा कस्बे में एक युवती की इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती युवक से हुई उसने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने ब्लैकमेल कर 5 लाख रूपये मांग का मामला सामने आया है।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को मकराना (राजस्थान) से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया की 2 जनवरी को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह विगत 3 वर्ष पूर्व राहुल निवासी मकराना (राजस्थान ) से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। वह पिछले एक वर्ष से राहुल बुरी नीयत से परेशान करता था ।

राहुल ने धोखे से वीडियो काॅल पर उसका अश्लील वीडियो रिकार्ड कर लिया।इसे वह वायरल करने की धमकी देते हुए वह पांच लाख रुपये मांग रहा था।परेशान होकर पीड़िता ने सारी बात अपने परिजनों को बताई, वहीं थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने कार्यवाही कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से मोबाइल लेपटाप भी कब्जे में लिया है।