jhankar
ब्रेकिंग
संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण सिराली में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन कार्यपालन यंत्री ने किया नहरों के सफाई एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित हंडिया में अतिक्रमण की खुली छूट? दो टप से चार हुए, फिर भी कार्रवाई नदारद!

Big news harda: आंगनवाड़ी सहायिका की खेत में बने टप्पर में मिली लाश, पति पर हत्या का आरोप ! जाने क्या है पूरा मामला

हरदा : सिराली थाने के ग्राम दीपगाव कला में 40 वर्षीय महिला दुर्गा बाई पति इमरत जाति कोरकू निवासी ईमलीढाना की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। सिराली पुलिस को आज सुबह घटना की जानकारी मिलते ही। पुलिस टीम गांव पहुंची। , मृतक महिला आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत थी।

, दीपगाव के कृषक के खेत मे पानी देने का ठेका महिला के पति ने लिया थम मृतिका और उसका पति खेत में बने टप्पर पर रहते थे। उन्होंने पानी का ठेका लिया था।

- Install Android App -

शनिवार सुबह सिराली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सिराली टी आई अंकिता विल्सन ने मकड़ाई एक्सप्रेस को बताया की पति पत्नी का विवाद है। पति ने महिला के साथ मारपीट की है। पति शराबी था । बीती रात भी दोनों के बीच मारपीट हुई है।आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।पूछताछ जारी है

थाना प्रभारी विल्सन ने बताया कि  मृतिका के चेहरे और गले में चोट के निशान है। घटना की पुलिस बारिकी से छानबीन एवं हर पहलु पर जांच कर रही है। फिलहाल शव को पीएम के लिए खिरकिया अस्पताल भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद और स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।