jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

Harda: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की तृतीय किश्त का वितरण आज

हरदा / मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 1 वर्ष में किसानों को तीन समान किस्तों में कुल 6000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की इस वर्ष की तृतीय किश्त का वितरण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 10 फरवरी को देवास जिले के सोनकच्छ में आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा।

- Install Android App -

कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने इस कार्यक्रम आयोजन के लिए सभी एसडीएम व तहसीलदारो को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जावे। पंचायत स्तर पर प्रोजेक्टर अथवा बड़ी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। जिले के सभी हितग्राहियों को कार्यक्रम में जुड़ने के लिए वेबकास्ट लिंक https://webcast.gov.in/mp/cmevents का प्रचार प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।