jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मन... 24 जून 2026 – मध्यप्रदेश में हादसो की हलचल 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश के प्रमुख खबरें 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश का मौसम समाचार 🌧️ 24 जून 2026, बुधवार – देश का मौसम समाचार  🌦️ पेट्रोल भरवाने जाओ या जान जोखिम में डालो? अर्जुन फ्यूल्स के पहुंच मार्ग पर सवाल ही सवाल! 24 जून 2026, बुधवार – देश -विदेश की मुख्य खबरों की झलक 24 जून 2026, बुधवार - सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल इंदौर की नीट छात्रा निक्की यादव का नर्मदा नदी में मिला शव Mp न्यूज़ : सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ न...

जल जीवन मिशन की सभी पेयजल योजनाएं 30 अप्रैल तक पूर्ण करें,  समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने वाली एजेन्सी होंगी ब्लैक लिस्टेड : कलेक्टर श्री जैन ने समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

हरदा / जल जीवन मिशन के तहत जिले में संचालित सभी पेयजल योजनाएं 30 अप्रैल तक हर हाल में पूर्ण करें। सभी पूर्ण पेयजल योजनाओं को पंचायतों को हेण्डओवर भी करते जायें। यह निर्देश कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों व संबंधित निर्माण एजेन्सियों को दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया तथा कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री पवनसुत गुप्ता सहित पीएचई के अन्य अधिकारी व निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार भी मौजूद थे। बैठक में उन्होने एक-एक ठेकेदार से व्यक्तिगत चर्चा कर पेयजल योजनाओं के लंबित और पूर्ण कार्यों की जानकारी ली और सभी पेयजल योजनाओं का कार्य 30 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री जैन ने इस दौरान कहा कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण न करने वाली एजेन्सियों को 30 अप्रैल के बाद ब्लैक लिस्टेड करने की कार्यवाही की जाएगी।

- Install Android App -

कलेक्टर श्री जैन ने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री गुप्ता को निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर इन पेयजल योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करें और जिला पंचायत की सीईओ के साथ समन्वय स्थापित कर पूर्ण हो चुकी पेयजल योजनाओं को पंचायत को हेण्ड ओवर करने के कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करें।

उन्होने निर्देश दिये कि पेयजल योजनाओं में शामिल प्रत्येक घर में स्टेण्ड पोस्ट बनाकर नल कनेक्शन दिया जाए। उन्होने कहा कि पेयजल पाइप लाइन के कारण जो सड़कें खोदी गई है, उन्हें तत्काल रिपेयर करें। कलेक्टर श्री जैन ने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री गुप्ता को निर्देश दिये कि वन विभाग एवं विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर पेयजल योजनाओं के संबंध में इन दोनों विभागों से संबंधित समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करें।