ब्रेकिंग
इजराईल ईरान जंग: अमेरिका के युद्ध विराम प्रस्ताव को ईरान ने स्वीकार कर लिया ! ईरान के विदेश मंत्री स... उपभोक्ता आयोग का आदेश: 4 किसानों को मिलेंगे फसल बीमा राशि के 4.50 लाख रूपये Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खातेगांव में "अंजुमन बैतुलमाल न्यास" द्वारा कैरियर गाइडेंस कैंप का आयोजन, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ल... टिमरनी: 2 पंचायत सचिवों को सूचना का अधिकार में जानकारी नहीं देना पड़ा भारी ! राज्य सूचना आयोग ने ठोक... हरदा: स्टेशन सौन्दर्यीकरण व यात्री सुविधा विस्तार के लिये हटाया गया अतिक्रमण चाकूबाजी में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनो ने कलेक्ट्रेड कार्यालय के बाहर शव रखकर किया ... हरदा: मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग ने जिले के प्रशासनिक अमले की बैठक ली नपा के द्वारा बुलडोजर की कार्यवाही गरीबों के साथ अन्याय है। हरदा विधायक डाॅ. दोगने ने की जिला प्रशा... डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्य तिथि पर किया माल्यार्पण एवं पौधारोपण 

सर्व ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम का पूजन कर की आरती,शाम को किया गौ पूजन

हरदा – भगवान परशुराम के जन्म दिवस अक्षय तृतीय पर सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने सुबह बड़ा मंदिर में पूजन एवं अभिषेक किया।विद्वान पंडितो के सान्निध्य में विधि विधान से सदस्यों ने आहुतियां छोड़ी।वहीं विश्व कल्याण की कामना भी की।हवन के बाद भव्य आरती हुई,इस दौरान जय परशुराम के नारों के साथ वातावरण भक्तिमय हो गया,सभी ने एक दूसरे को बधाई दी।आरती के बाद सदस्यों ने कन्या पूजन किया इसके बाद कन्या भोजन हुआ।इस अवसर पर आचार्य पंडित ओमप्रकाश पुरोहित ने कहा कि भगवान परशुराम शस्त्र विद्या के श्रेष्ठ ज्ञाता थे।इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम हमारे आराध्य एवं गौरव है।कार्यक्रम के दौरान संरक्षक चंद्रकांत शुक्ला,महामंत्री लोकेश शर्मा,उपाध्यक्ष रोहित तिवारी, संयोजक नितेश बादर,कोषाध्यक्ष गजानंद डाले,बीपी तिवारी,विनीता राजोरिया,अदिति गुरु, अश्लेषा शुक्ला सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

गौ पूजन कर की आरती –

- Install Android App -

भाग्य में जो नहीं होता है,उसे देने का सामर्थ्य गौ माता के पास होता है।यह बात कथावाचक पंडित लालाजी दाधीच ने कही। उन्होंने गौ सेवा का महत्व बताते हुए राजा दिलीप की कहानी सुनाई।इसके पंडित दीपक जोशी,पंडित उन्हाल दाधीच द्वारा मंत्रोच्चार किया गया,वहीं लोगों ने गायों को गुड़, हरा चारा खिलाकर आरती की।इस अवसर बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।शाम को 7 बजे से विराट विष्णु सहस्रनाम मंडल द्वारा विष्णु सहस्रनाम पाठ किया गया।

आज परशुराम जल सेवा का शुभारंभ

सर्व ब्राह्मण समाज युवा इकाई अध्यक्ष विवेक बादर ने बताया कि गुरुवार को सुबह 10 बजे से नया बस स्टैंड पर भगवान परशुराम पेयजल व्यवस्था का शुभारंभ होगा।उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सामाजिक बंधुओं के प्रतिष्ठान पर भी पेयजल के लिए मटके रखे जाएंगे ताकि राहगीर लाभान्वित हों।