jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ...

एमपी राज्‍य निर्वाचन आयोग का नया कदम , अब होंगे पेपरलेस इलेक्‍शन – सारिका घारू, हरदा जिले की ग्राम पंचायत बेड़ी में निर्वाचन प्रकिया शुरू

हरदा जिले की ग्राम पंचायत बैड़ी में रिक्त सरपंच पद की पूर्ति के लिये निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश राज्य आयोग द्वारा इस बार पहली बार पेपर लेस पद्धति से निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाना है। यह निर्वाचन इंटीग्रेटेड पोलिंग बूथ मेनेजमेन्ट सिस्टम के माध्यम से कराया जाएगा। इस व्यवस्था के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से राज्‍य ब्रांड एम्‍बेसेडर सारिका घारू द्वारा हरदा जिले में महिला, पुरूष, युवाओं , ग्रामीण तथा अन्‍य मतदाताओं को पेपरलेस बूथ से होने जा रही अनेक सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है । मध्यप्रदेश के राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री मनोज श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में तथा हरदा कलेक्‍टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में यह किया जा रहा है ।

 

सारिका ने बताया कि पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव में ईव्हीएम के बाद अब पेपरलेस बूथ की कल्पना को मूर्त दिया जा रहा है। पेपरलेस बूथ में डिजिटल टूल्स अपनाने से स्थानीय निर्वाचन प्रक्रिया सरल होगी। सभी डॉक्यूमेंटेशन डिजिटल होंगे तथा मानवीय भूल की संभावना भी कम होगी। डिजिटल टूल्स का उपयोग होने से चुनाव में लगने वाले अमले की संख्या में कमी आएगी तथा चुनाव खर्च भी कम होंगे। इसमें निर्वाचन तो ईवीएम से ही होगा लेकिन कागजी कार्यवाही डिजिटल टूल्‍स की मदद से की जायेगी । इससे जहां श्रम कम लगेगा वहीं एक्यूरेसी और इफिसियेंसी में सुधार होगा ।

पेपरलेस इलेक्‍शन से ये होंगे फायदे-

1 इससे परिवहन लागत और अन्य सामग्री की जरूरत में कमी आयेगी ।

- Install Android App -

2 मतदान कर्मियों को कम समय काम करना होगा ।

3 कम मतदान कर्मियों की आवश्‍यक्ता होगी ।

4 डिजिटल प्रक्रियाओं से मानवीय त्रुटि कम होगी ।

5 रियलटाईम वोटर टर्नआउट , इलेक्ट्रानिक वोटर आइडेंटिफिकेशन

और ऑटोमेटेड डाटा शेयरिंग से विश्‍वास और पारदर्शिता बढ़ेगी।