jhankar
ब्रेकिंग
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026

हंडिया : लापरवाह सरपंच सचिव, परेशान ग्रामीण व्यापारी, साप्ताहिक हाट बाजार लापरवाही और अनदेखी का हो गया शिकार , यात्री प्रतीक्षालय का भी नहीं हटाया अतिक्रमण

सुमित खत्री हंडिया: हंडिया तहसील मुख्यालय होने के बाबजूद साफ सफाई के कार्यों में फिसड्डी साबित होकर रह गई। हंडिया में गुरुवार को लगने वाला साप्ताहिक हाट बाजार ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव की लापरवाही और अनदेखी का शिकार हो गया है। यहां हर साल बारिश में स्थिति बदतर हो जाती है।दुकानों के लिए प्लेटफॉर्म तो बने हैं।

 

लेकिन व्यापारियों की संख्या अधिक होने से अन्य दुकानदारों को गंदगी व कीचड़ के बीच दुकानें लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है।बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से गंदे पानी के बीच सब्जी की दुकानें लग रहीं है।इसलिए प्लास्टिक बिछाकर व्यापारियों को सब्जियां रखकर बेचना पड़ रही है।यहां हर साल बारिश में गंदगी भरे माहौल में क्रेता लोग सब्जियां खरीदते हैं।और तिरपाल बिछाकर रखी गई सब्जियों पर यहां से गुजरते लोगों के कारण गंदगी फैलती है।सब्जियां और अन्य सामान बेचने वाले विक्रेताओं में यहां की अव्यवस्थाओं को लेकर काफी नाराजी है।विक्रेताओं का कहना है कि ग्राम पंचायत द्वारा हमसे शुल्क तो वसूला जाता है।लेकिन व्यवस्था के नाम पर कुछ नहीं है।इस वजह से हमें हर साल बारिश में इसी तरह मशक्कत उठाकर दुकानें लगानी पड़ती हैं।इस तरह गंदगी और कीचड़ के बीच खरीदी गई सब्जियां स्वास्थ्य के लिए कितनी फायदेमंद हो सकती हैं इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते है।

- Install Android App -

इतना ही नहीं कुछ फल विक्रेता मुख्य मार्ग पर ही अपना ठेला खड़ा कर सड़क पर कब्जा जमाकर दुकानदारी करते हैं।

जिससे आवागमन पूरी तरह अवरूद्ध हो जाता है।इस कारण यहां की स्थिति और बिगड़ जाती है।यहां दुकानें लगाने वाले विक्रेता लंबे समय से बेहतर व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।बावजूद इसके जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहें हैं।अब तो बाजार में खरीदारी करने आए ग्राहकों में भी यहां की अव्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी जा सकती है।