jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

हरदा नपा नगरीय क्षेत्र में ठेकेदार ने बनाई घटिया सीसी रोड , उखड़ने लगी गिट्टियां, भाजपा नेता डॉक्टर विशाल बघेल ने सोशल मीडिया पर रखी बात, इधर सामाजिक कार्यकर्ता आनंद जाट ने भी नपा अध्यक्ष के वार्ड के हालात दिखाए, नपा सीएमओ को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी!

हरदा। हरदा नपा पर भाजपा काबिज है। हरदा की नपा अध्यक्ष ने चुनाव के समय विकास के बड़े बड़े वादे किए थे। हरदा को स्मार्ट सिटी बनाने की भी बात कही गई थी। लेकिन दुर्भाग्य कहे कि भाजपा के राज में विकास दूर दूर तक कई दिखाई नहीं देता आज भी शहर के कई वार्डो में नागरिक मूलभूत आवश्यकता सड़क बिजली पानी की समस्याओं से परेशान है। आज भी अजनाल नदी के किनारे कचरे के बड़े बड़े ढेर लगे है। आधा शहर बदबू दुर्गंध से परेशान है। लोग बीमार हो रहे है। आज भी कई कॉलोनियों में गंदगी का अंबार लगा है । लोग बीमार हो रहे अपनी जान भी गवा रहे है। लेकिन नपा के जिम्मेदार अध्यक्ष और नपा सीएमओ को कोई फर्क नहीं पड़ता।

सामाजिक कार्यकर्ता आनंद जाट विद्रोही ने भी बीते दिनों शहर की नपा अध्यक्ष के ही वार्ड की कीचड़ गंदगी की समस्या को शासन प्रशासन तक सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक कर नपा की कार्यशैली को उजागर किया था। उन्होंने हरदा नपा सीएमओ पर भी जमकर हमला बोलते हुए भ्रष्टाचारी बताया। आनंद जाट ने कहा कि नपा अध्यक्ष जिस वार्ड की पार्षद है। वहा के लोग नारकीय जीवन जी रहे है। उन्होंने कहा कि हर एक काम का हिसाब लिया जायेगा।

- Install Android App -

शुक्रवार को वरिष्ठ भाजपा नेता व डॉक्टर विशाल सिंह बघेल ने सोशल मीडिया पर घटिया सड़क दिखाई। बोले भाजपा की सरकार में हम भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे।

हरदा नपा क्षेत्र की जोशी कॉलोनी गली नंबर 10 में कुछ महीने पहले एक सीसी सड़क हरदा नपा के द्वारा बनाई गई थी। उक्त सड़क पहली बारिश में ही जगह जगह उखड़ने लगी। सड़क से गिट्टियां निकल रही। उसमे भ्रष्टाचार हुआ है। उक्त आरोप लगाते हुए मकड़ाई एक्सप्रेस से चर्चा में  भाजपा नेता व डॉक्टर विशाल सिंह बघेल ने कही। उन्होंने सोशल मीडिया पर घटिया सड़क की हकीकत  सोशल मीडिया के माध्यम से शासन प्रशासन  के सामने रखते हुए । हरदा नपा से निर्माण एजेंसी ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग की है। वही डॉक्टर बघेल ने ये भी कहा कि राष्ट्र प्रथम फिर पार्टी उन्होंने कहा कि हमारे टेक्स के पैसे से सरकार सड़क बनाती है। लेकिन घटिया निर्माण से पार्टी की छबि धूमिल हो रही है। इस सड़क की मरम्मत और ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग करते हुए उन्होंने हरदा नपा अध्यक्ष ओर भाजपा अध्यक्ष का भी ध्यान आकर्षित कराया।