jhankar
ब्रेकिंग
आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न बिच्छापुर में महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न घर पहुँच सेवा का सफल क्रियान्वयनः दिव्यांगजन को घर पहुँचकर प्रदान की व्हीलचेयर

अब चीन की यात्रा बहुत दूर की बात नहीं’: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि चीन की यात्रा अब संभवत: बहुत दूर की बात नहीं” है, जिससे यह संकेत मिलता है कि विश्व की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेता व्यापारिक तनाव ठंडा पड़ने के बाद संबंधों को फिर से बेहतर बनाने के लिए जल्द ही मुलाकात कर सकते हैं। ट्रंप ने यह बात व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर से मुलाकात के दौरान की। इस मुलाकात के दौरान ट्रंप ने फिलीपीन के साथ बेहतरीन सैन्य संबंधों” की प्रशंसा की। अमेरिका हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव को कम करना चाहता है। इसके बावजूद ट्रंप ने कहा कि अमेरिका चीन के साथ बहुत अच्छे से तालमेल बिठा रहा है। हमारे रिश्ते बेहद अच्छे हैं।” ट्रंप ने साथ ही कहा कि चीन की यात्रा अब संभवत: बहुत दूर की बात नहीं” है। उन्होंने यह भी कहा कि चीन ने अमेरिका को दुर्लभ धातुओं से बने चुंबक बड़ी मात्रा में भेजना फिर से शुरू कर दिया है जिनका इस्तेमाल आईफोन और इलेक्ट्रिक गाड़ियों जैसे अन्य अत्याधुनिक उत्पादों में होता है। ट्रंप के दोबारा सत्ता में आने के बाद से उनके और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच मुलाकात को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।