jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 22 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... सागर : चलती कार में जिंदा जलकर डॉक्टर की पत्नी की मौत, भाई के दावे से उठे कई सवाल इंदौर में फायर वाहनों के नाम पर लाखों का घोटाला सामने आया टोल प्लाजा पर निहंगों का हमला, बैरियर तोड़ते हुए CCTV में कैद मिडिल ईस्ट युद्ध का असर दवाइयों की सप्लाई पर दिखने लगा इंदौर में कमर्शियल सिलेंडर संकट जारी - मांग के मुकाबले आपूर्ति कम जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री को 300 धनुष तोपों का बड़ा ऑर्डर इंदौर: करण औजला के शो से पहले नगर निगम ने जब्त किया सामान, एंटरटेनमेंट टैक्स न जमा करने पर कार्रवाई मध्य प्रदेश के बैतूल में पानी बना जहर: बच्चों में खुजली, सर्दी-खांसी और बुखार; दिग्विजय सिंह चिंतित चोरी के रुपये और राशन नहीं कर पाए खर्च, 45 दिन बाद नाबालिग के साथ आरोपी गिरफ्तार

सुदीप पटेल की फेसबुक आईडी हैक कर अज्ञात व्यक्ति ने डाली राजपूत समाज को लेकर विवादित पोस्ट, सफाई में बड़े भाई संदीप पटेल बोले फेक आईडी में फोटो नाम लगाकर बदनाम करने की साजिश, साइबर सेल में शिकायत करेंगे सुदीप पटेल!

हरदा। बीती रात हरदा के विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में पूर्व मंत्री कमल पटेल के पुत्र सुदीप पटेल की फेसबुक आईडी से पोस्ट एक विवादित पोस्ट ने हरदा जिले में सनसनी फैला दी।

पोस्ट के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद राजपूत समाज के लोगो में आक्रोश देखा गया। उन्होंने कई ग्रुप में उक्त पोस्ट को वायरल किया। कई लोगों ने उस पर प्रतिक्रिया दी।

 

- Install Android App -

इसी वायरल पोस्ट का स्क्रीन शॉर्ट किसी ने संदीप पटेल के फेसबुक आईडी के किसी पोस्ट पर कमेंट्स में डाला गया। उसके बाद संदीप पटेल ने सफाई देते हुए कहा कि सुदीप पटेल की फेक आई डी बनाकर किसी व्यक्ति ने पूर्व मंत्री कमल पटेल की छवि धूमिल करने की कोशिश की है। उन्होंने इस फर्जी पोस्ट को लेकर सायबर सेल में शिकायत करने व FIR दर्ज कराने की बात कही है।

देखना यह है कि सायबर सेल इस मामले में जांच कर किस निष्कर्ष पर पहुंचती है।