jhankar
ब्रेकिंग
Mp न्यूज़ : सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ न... हरदा पुलिस ने अवैध गांजा सहित महिला आरोपी को किया गिरफ्तार हंडिया : त्योहारों की आहट, सड़कों पर पुलिस की दस्तक... हंडिया में निकला फ्लैग मार्च! बिजली बिल कम करने तथा खपत को नियंत्रित करने में मददगार साबित हुआ स्मार्ट मीटर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को 1912 की विशेष सुविधा जिले में “ज्ञान भारतम् मिशन” अंतर्गत चलाया जा रहा राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का होगा शुभारंभ कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने जिले में उर्वरक की स्थिति की समीक्षा की सिवनी मालवा: कोर्ट के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी पड़ी भारी, 2 अज्ञात पर FIR दर्ज

नशा मुक्त समाज की ओर – हरदा पुलिस का जनजागरूकता कार्यक्रम जिला मुख्यालय सहित थाना क्षेत्र में जागरूकता अभियान, करताना में नशा मुक्ति के लिए निबंध प्रतियोगिता हुई ।

हरदा: मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत आज पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में एक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का विषय था — “नशा मुक्त समाज का निर्माण”, जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु, कॉलेज के छात्र-छात्राएं, आशा कार्यकर्ता, नगर रक्षा समिति के सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। साथ ही पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। मंचासीन अधिकारियों एवं अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं शॉल से किया गया।

अपने उद्बोधन में जिला कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने कहा कि

नशा करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। यदि हमें समाज को नशा मुक्त बनाना है तो हमें दो स्तरों पर कार्य करना होगा —
एक, वे लोग जो पहले से नशे के शिकार हैं, और
दूसरा, वे लोग जो नशे की ओर आकर्षित हो सकते हैं।
इन दोनों ही वर्गों के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना आवश्यक है। एनजीओ की मदद से 50 प्रशिक्षित ट्रेनरों को तैयार किया गया है, जो नशे के आदी लोगों को इससे बाहर निकालने का प्रयास करेंगे।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे ने कहा —

- Install Android App -

“यह कार्यक्रम तभी सफल माना जाएगा जब आप सभी नागरिक अपने आसपास के नशे के शिकार लोगों को पहचानकर उन्हें जागरूक करें और पुनः मुख्यधारा में लाने का प्रयास करें। समाज की सहभागिता के बिना यह लड़ाई अधूरी है।”

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामदास प्रजापति ने युवाओं को चेताया कि —
“आजकल हरदा जिले में ‘एम.डी.’ जैसे खतरनाक नशे का प्रयोग बढ़ता जा रहा है, जो विशेषकर कॉलेज और कोचिंग करने वाले छात्रों को निशाना बना रहा है। ऐसे नशा व्यापारी युवाओं को बहला-फुसलाकर उन्हें इस लत में धकेल रहे हैं। यह एक गंभीर खतरा है, जिससे सावधान रहने की आवश्यकता है।”
कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा एक नाट्य प्रस्तुति दी गई, जिसमें एक व्यक्ति की नशे की लत से उसके बेटे को कम उम्र में काम करने की मजबूरी को दर्शाया गया। इस मार्मिक नाटक के माध्यम से नशे के सामाजिक और पारिवारिक दुष्परिणामों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया।

करताना चौकी अंतर्गत स्कूलों सहित चौक चौराहों पर चलाया जागरूकता अभियान

करताना चौकी प्रभारी अनिल सिंह गुर्जर और पुलिस टीम ने गांव रुदलाय में चौपाल लगा कर नशा न करने हेतु बताया गया एवं हस्ताक्षर करवाए गए।
वही नशामुक्ति को लेकर स्कूल में नशे को लेकर निबंध प्रतियोगिता कराई गई।

यह जनजागरूकता कार्यक्रम युवाओं और आमजन को नशे के विरुद्ध संगठित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम रहा। ।