jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम  औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत जन्मदिन पर केक नहीं, मां नर्मदा के घाट की सफाई कर दिया सेवा का संदेश

हंडिया : नवागत थाना प्रभारी ने संभाली हंडिया थाने की कमान! अपराधों पर लगाएंगे अंकुश

हंडिया। हंडिया थाना क्षेत्र में हाल ही में पदस्थ किए गए नवागत थाना प्रभारी मानवेन्द्र सिंह भदोरिया से आज मकड़ाई समाचार ने शिष्टाचार भेंट की। इस विशेष चर्चा में क्षेत्र की कानून व्यवस्था, जनसमस्याएं, तथा पुलिस-जन संवाद जैसे विषयों पर विस्तार से बातचीत हुई।

थाना प्रभारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि‌ पुलिस आमजन के साथ खड़ी है। आने वाले दिनों में निम्न बिंदुओं पर प्राथमिकता से कार्य होगा। रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी।

- Install Android App -

अवैध धंधे अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।शिकायतों का त्वरित समाधान और युवाओं को अपराध से दूर रखने के लिए जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान थाना प्रभारी को क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया गया।

जिनमें अवैध व्यापार, यातायात अव्यवस्था और अतिक्रमण जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।चर्चा सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। अंत में थाना प्रभारी ने मीडिया से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और मीडिया मिलकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि पुलिस और मीडिया के बीच संवाद बना रहेगा ताकि समाज में शांति व्यवस्था कायम रखी जा सके।