jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

देश के ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को दुनिया में नंबर-वन बनाने का लक्ष्य : गडकरी

नई दिल्ली। भारत सरकार देश ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए तेजी से काम कर रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी लगातार नई योजना पर काम कर रहे हैं। ऐसे में अब गडकरी ने कहा कि भारत सरकार देश के ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को दुनिया में नंबर-वन बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने 4.5 करोड़ रोजगार पैदा किए जाएंगे, जो देश में सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का भविष्य बहुत उज्ज्वल है।

- Install Android App -

मीडिया रिपोर्ट में गडकरी के हवाले से कहा गया है भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का वर्तमान आकार 22 लाख करोड़ रुपए है और सरकार का लक्ष्य इस इंडस्ट्री को दुनिया में नंबर-वन बनाना है। वर्तमान में अमेरिकी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का आकार 78 लाख करोड़ का है, उसके बाद चीन का 47 लाख करोड़ रुपए और भारत का 22 लाख करोड़ रुपए का है। गडकरी ने कहा कि जब उन्होंने 2014 में परिवहन मंत्रालय का कार्यभार संभाला था, तब ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का आकार 7.5 लाख करोड़ था। अब ये बढ़कर 22 लाख करोड़ पर पहुंच गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक गडकरी ने कहा कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने अब तक 4.5 करोड़ रोजगार तैयार किए हैं, जो देश में सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि यह ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ही है जो राज्य सरकारों और भारत सरकार को जीएसटी के रूप में सबसे ज्यादा राजस्व दे रहा है। संयोग से भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को देश का शीर्ष मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर है, जो सरकार के लिए राजस्व जुटाने के साथ-साथ रोजगार तैयार करने का भी एक प्रमुख स्रोत है।